Realme 11 Pro 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

100MP कैमरा वाले Realme 11 Pro 5G की सेल आज से शुरू होने वाली है। इसमें यूजर्स को 5000mAh बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 16, 2023, 10:14 AM (IST) | Edited: Jun 16, 2023, 10:15 AM (IST)

हाइलाइट

  • Realme 11 Pro 5G की आज पहली सेल शुरू होगी।
  • पहली सेल में फोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा।
  • सीरीज के दूसरे फोन Realme 11 Pro+ 5G की सेल शुरू हो चुकी है।

Realme 11 Pro 5G स्मार्टफोन की आज पहली सेल है। हाल में Realme Narzo 11 Pro 5G Series को भारत में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G आए हैं। कल यानी 15 जून को Realme 11 Pro+ 5G की पहली सेल शुरू हो चुकी है। वहीं, आज से Realme 11 Pro 5G की सेल शुरू हो जाएगी। पहली सेल में स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इसे 100MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। आइये, इस पर मिल रहे ऑफर्स और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं। और पढें: Best 200MP Camara Smartphones: 200MP कैमरा वाले तगड़े स्मार्टफोन, कीमत 30,000 रुपये से कम

Realme 11 Pro 5G First Sale in India

रियलमी के इस 5G फोन की सेल आज यानी 16 जून, 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। स्मार्टफोन को Flipkart और Realme.com से खरीदने पर SBI और HDFC बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, एक्सचेंज पर 1500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को 23,999 रुपये में पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को Astral Black, Sunrise Beige और Oasis Green में पेश किया है। और पढें: Rakshabandhan Gifts: 200MP कैमरे वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कम बजट में बनेगा काम

Realme 11 Pro 5G Specification

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 2412 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.7 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन टू बॉडी 93.6 प्रतिशत, ब्राइटनेस 500 nits और रिफ्रेश रेट 120Hz तक और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। और पढें: Amazon Deals on 200MP Camera Phones: 200MP कैमरा वाले फोन पर भारी छूट, Vlogging के लिए रहेंगे बेस्ट

इसके अलावा, फोन में Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट के रियर में 100MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। डिवाइस 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

Realme 11 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन

सीरीज के इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। Realme 11 Pro+ 5G फोन Android 13 पर बेस्ड RealmeUI 4.0 पर रन करता है।

इसमें SuperOIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही, बैक में 8MP का दूसरा और 2MP का तीसरा कैमरा कैमरा लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32MP के सेल्फी कैमरे से लैस है। इसमें Moon Mode भी मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।