WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट फीचर, फटाफट लॉक हो जाएंगी चैट
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द नया शॉर्टकट लाने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स फटाफट चैट लॉक कर पाएंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि इस सुविधा को जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
Published By: ajay verma | Published: Oct 18, 2023, 09:18 AM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp में जल्द आने वाला है नया शॉर्टकट।
- यूजर्स आसानी से चैट लॉक कर पाएंगे।
- इससे पहले कंपनी ने पासकी फीचर को लॉन्च किया था।
WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए आए दिन नए-नए फीचर लॉन्च करता रहता है। मैसेजिंग ऐप ने हाल ही में पासकी फीचर को रिलीज किया था। अब व्हाट्सएप नए शॉर्टकट फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से चैट लिस्ट में से किसी भी चैट को लॉक किया जा सकता है। इसके लिए कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जानकारी व्हाट्सएप फीचर (WhatsApp Features) फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने टेस्टिंग के लिए Android 2.23.21.8 अपडेट रिलीज कर चैट लॉक शॉर्टकट फीचर को पेश किया है। इसका सपोर्ट कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिला है। इस सुविधा को खासतौर पर चैट लॉक प्रोसेस को आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
ऐसे लॉक कर पाएंगे चैट
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप यूजर्स चैट लिस्ट में जाकर किसी भी चैट पर टैप करके थ्री डॉट बटन पर टैप करेंगे, तो उन्हें वहां चैट लॉक का ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करके यूजर चैट को लॉक कर पाएंगे।
वर्तमान में किसी भी चैट को लॉक करने के लिए कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल में जाना पड़ता है। हालांकि, इस सुविधा के आने से प्रोफाइल में जाना नहीं पड़ेगा और सीधा चैट लिस्ट से ही चैट लॉक कर पाएंगे।
कब रिलीज होगा नया फीचर
व्हाट्सएप का चैट लॉक फीचर बीटा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इसकी टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि इस शॉर्टकट फीचर को जल्द ही सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
अपडेट टैब पर भी चल रहा काम
व्हाट्सएप इस वक्त चैट लॉक शॉर्टकट के अलावा Updates Tab पर भी काम कर रहा है। इस फीचर के आने से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर चैट की तरह स्टेटस को आसानी से सर्च कर सकेंगे। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस फीचर को भी आने वाले दिनों में रिलीज किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।