WhatsApp ला रहा नया Audio Chats फीचर, बातचीत को बनाएगा और भी मजेदार

WhatsApp यूजर्स के कॉलिंग एक्पीरियंस को और भी बेहतर बनाने के एक नए Audio Chats फीचर पर काम कर रहा है। इसे जल्द एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit
Published: Mar 27, 2023, 11:04 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp यूजर्स को बात करने के लिए जल्द एक नया ऑप्शन मिलेगा।
  • ऑडियो और वीडियो के लिए अलावा वे ऑडियो चैट भी कर पाएंगे।
  • इसके लिए चैट में वीडियो कॉलिंग आइकन के पास नया बटन दिया जाएगा।

WhatsApp यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने कॉलिंग फीचर को और भी मजेदार बनाने के लिए कई नई सुविधाएं लाने पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप अब एक नया Audio Chats फीचर लाने की तैयारी में है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग फीचर की मदद से यूजर्स को व्हाट्सऐप वीडियो और ऑडियो कॉल के साथ-साथ ऑडियो चैट करने की सुविधा भी मिलेगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Audio Chats Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट में आने वाले फीचर Audio Chats के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर मौजूद Android 2.23.7.12 update के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि कंपनी नए फीचर पर काम कर रहा है। फिलहाल, यह फीचर केवल एंड्रॉयड डिवाइस के लिए डेवपमेंट फेज में है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

Windows के लिए आया नया ऐप

बता दें कि हाल में Windows के लिए व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप की घोषणा हुई है। इसमें बेहतर कॉलिंग शामिल है। अब यूजर्स 8 लोगों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल और 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल कर सकते हैं। इसके बाद अब नए फीचर की जानकारी सामने आने से पता चल रहा है कि कंपनी अपने यूजर्स को बेहतरीन कॉलिंग एक्सपीरियंस देने की ओर तेजी से काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

यूजर्स को मिलेगा नया बटन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें वीडियो कॉल आइकन के पास एक नया वेवफॉर्म में बटन मिल रहा है, जिस पर क्लिक करते ही दो ऑप्शन Open Audio Chat और Group Call मिलेंगे। हालांकि, अभी कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है कि यह फीचर कैसे काम करेगा।

Image Credit- (WABetainfo)

स्क्रीनशॉट में ऑडियो चैट को खत्न करने के लिए एक लाला बटन दिख रहा है। अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे आगे आने वाले समय में WhatsApp अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।