comscore

WhatsApp में जल्द आएगा नया फीचर, नए कॉन्टैक्ट से बात करने के लिए मिलेगा सुझाव

WhatsApp में Suggested Contact नाम का फीचर आने वाला है। इससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर नए कॉन्टैक्ट का सजेशन मिलेगा, जिससे वह बिना कॉन्टैक्ट लिस्ट जाए उससे बात कर पाएंगे। इससे पहले मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म ने इस सुविधा को Android यूजर्स के लिए रिलीज किया था।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 09, 2024, 09:27 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में नया फीचर आने वाला है
  • इसका नाम Suggested Contact है
  • इससे यूजर्स को ऐप नए कॉन्टैक्ट का सजेशन मिलेगा
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को उपयोगी बनाने के लिए पिछले काफी समय से नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इन ही में से एक सजेस्टेड कॉन्टैक्ट (Suggested Contact) फीचर है। इसके प्लेटफॉर्म पर जुड़ने से यूजर्स को चैटिंग करने के लिए कॉन्टैक्ट का सजेशन मिलेगा। इससे यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन बेहतर होगा और यह यूजर्स के बहुत काम आएगा। इस अपकमिंग फीचर के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें। news और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स

WhatsApp Suggested Contacts

व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि ऐप स्टोर पर मौजूद iOS 24.8.10.70 बीटा अपडेट से पता चला है कि सजेस्टेड कॉन्टैक्ट फीचर आने वाला है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। इससे पहले इस अपकमिंग फीचर को एंड्रॉइड (Android) बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया था। news और पढें: WhatsApp ने ग्लोबली जारी किया Status Ads और Promoted Channels फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

चैट सेक्शन में मिलेगा कॉन्टैक्ट सजेशन

रिपोर्ट में अटैच स्क्रीनशॉट को देखें, तो मेन चैट सेक्शन में नीचे की तरफ नया चैट सेक्शन दिखाई दे रहा है, जिसमें यूजर्स को नए कॉन्टैक्ट की लिस्ट मिलेगी, जिससे यूजर्स नए कन्वर्जेशन शुरू कर पाएंगे। इसके आने से यूजर्स को नए कॉन्टैक्ट से चैट करने के लिए पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट ओपन नहीं करनी पड़ेगी। वह मौजूदा चैट्स के साथ नए कॉन्टैक्ट से बात कर सकेंगे।

मिलेगा बंद करने का ऑप्शन

यूजर्स सजेस्टेड कॉन्टैक्ट्स को बंद करने का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को सेक्शन के बगल में बने क्रॉस बटन को प्रेस करना होगा। इसके बाद नए कॉन्टैक्ट्स के सजेशन मिलना बंद हो जाएंगे।

कब मिलेगा फीचर

व्हाट्सएप का सजेशन कॉन्टैक्ट फीचर अभी बीटा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस सुविधा को जल्द स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्टेटस न देखने पर मिलेगा नोटिफिकेशन

आपको बता दें कि व्हाट्सएप सजेस्टेड कॉन्टैक्ट के अलावा ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स को टैग किए गए स्टेटस न देखने पर नोटिफिकेशन मिलेगा। इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इसका सपोर्ट जल्द यूजर्स को मिलेगा।