WhatsApp Status जल्द होगा अपडेट, Emoji इस्तेमाल कर दे पाएंगे रिएक्शन

WhatsApp Status में जल्द रिएक्शन फीचर आने वाला है, जिससे यूजर्स स्टेटस पसंद आने पर Emoji के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दे पाएंगे। इससे यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन बेहतर हो जाएगा।

Published By: ajay verma | Published: Nov 27, 2025, 11:40 AM (IST)

और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Status बहुत जल्द अपडेट होने वाला है। इस अपडेशन से स्टेटस को कस्टामाइज Emoji के साथ प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकेगा। दिलचस्प बात यह है कि स्टेटस देखने वाले यूजर इमोजी पर टैप करके अपना रिएक्शन दे सकेंगे, जिसका नोटिफिकेशन क्रिएटर को पर्सनली मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे ऐप मजेदार बन जाएगा। साथ ही, यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन भी बेहतर होगा। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

Status Reaction Feature

Wabetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Android 2.25.36.6 बीटा अपडेट से स्टेटस रिएक्शन फीचर का पता चला है। यह इस वक्त गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है। इससे फीचर के दिसंबर के अंत या फिर जनवरी की शुरुआत में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाट्सएप का स्टेटस रिएक्शन फीचर Instagram Stories की तरह है। इस फीचर के माध्यम से क्रिएटर अपने स्टेटस में इमोजी लगाकर शेयर कर सकते हैं, जिस पर टैप करके अपनी प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।

आगे यह भी बताया गया कि इस सुविधा के आने से व्हाट्सएप बहुत स्मूथ हो जाएगा और यूजर्स को रिएक्शन देने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यूजर बेहतर तरीके से प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे पाएंगे। इससे क्रिएटर व व्यूअर्स के बीच कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।

हाल ही में लॉन्च किया यह फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए About फीचर को लॉन्च किया था। यह सुविधा Instagram Notes के समान है। इसके माध्यम से छोटे टेक्स्ट एंटर करके स्टेटस के तौर पर शेयर कर सकते हैं, जो अन्य यूजर्स को प्रोफाइल पेज और पर्सनल चैट पर दिखाई देगा।

कंपनी ने बताया कि About फीचर स्टेटस की तरह है। यह 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हो जाता है। इसमें टाइमर भी मिलता है, जिससे स्टेटस तय समय के बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को पूरा कंट्रोल मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।