WhatsApp Status हुआ अपडेट, टैग करने के साथ दोबारा शेयर कर पाएंगे स्टेटस

WhatsApp Status के लिए दो नए फीचर लॉन्च हो गए हैं। इन फीचर के जरिए यूजर्स स्टेटस में किसी को भी मेंशन कर पाएंगे और स्टेटस को दोबारा शेयर करने की सुविधा मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Oct 04, 2024, 07:24 PM (IST)

WhatsApp Status बहुत पॉपुलर फीचर है। सभी यूजर्स अपनी फीलिंग को फोटो, वीडियो और टेक्स्ट के रूप में साझा करने के लिए इसका सहारा लेते हैं। अब इस सुविधा को बेहतर बनाने के लिए दो नए फीचर लॉन्च किए गए हैं। इनके जरिए यूजर्स किसी को भी स्टेटस में मेंशन करने के साथ दोबारा शेयर कर पाएंगे। इनसे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। आइये, इस खबर में जानते हैं नए फीचर्स की डिटेल... और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

WhatsApp Features

आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार, व्हाट्सएप में जुड़ने वाले पहला प्राइवेट मेंशन और दूसरा री-शेयर फीचर है। सबसे पहले प्राइवेट मेंशन की बात करें, तो यूजर्स इस टूल के जरिए किसी को भी अपने स्टेटस में टैग कर पाएंगे। इसके बाद टैग किए गए यूजर को ही केवल स्टेटस दिखाई देगा। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास

अब री-शेयर पर आएं, तो इसके नाम से पता चलता है कि इस सुविधा के जरिए स्टेटस को दोबारा शेयर किया जा सकेगा। यानी कि आप उस स्टेटस को भी दोबारा साझा कर पाएंगे, जिसे किसी और ने शेयर किया है। यह फीचर ठीक Facebook और Instagram में मिलने वाले टूल की तरह काम करता है। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats

कब तक मिलेंगे नए फीचर्स

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप स्टेटस में आने वाले दोनों फीचर की घोषणा कर दी गई है। ये टूल फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए अवेलेबल हैं। आने वाले दिनों में इन फीचर को सभी Android और iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

फिल्टर और बैकग्राउंड

आखिर में आपको बताते चलें कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने हाल ही में वीडियो कॉल के लिए फिल्टर और बैकग्राउंड को ऐड किया था। इन दोनों फीचर का इस्तेमाल करके आप खुद को सुंदर बनाने के साथ वीडियो कॉल को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं। इन फीचर का भी ऐलान किया गया है।

दोनों टूल को चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इन फीचर को स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।