WhatsApp में जल्द आएंगी छह नई एनिमेटेड इमोजी, चैटिंग करना होगा और भी मजेदार

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी जल्द छह नई एनिमेटेड इमोजी लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट की मानें, तो यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर फेस विद टियर्स ऑफ जॉय, लाउडली क्राइंग फेस, क्राइंग फेस, फेस विद और ओपन माउथ जैसी इमोजी मिलेंगी।

Published By: ajay verma
Published: May 17, 2023, 07:26 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में जल्द छह नई एनिमेटेड इमोजी आने वाली हैं।
  • यूजर इन एनिमेटेड इमोजी का चैट के दौरान इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • मैसेजिंग ऐप ने हाल ही में चैट लॉक फीचर रोलआउट किया था।

WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए आए दिन नए-नए फीचर रिलीज करता रहता है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में चैट लॉक फीचर को पेश किया है। अब मैसेजिंग ऐप चैटिंग को और भी मजेदार बनाने के लिए जल्द छह नई एनिमेटेड इमोजी पेश करने वाला है। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने सबसे पहले Partying Face एनिमेटेड इमोजी को यूजर्स के लिए रिलीज किया था। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

मिलेंगी छह नई इमोजी

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप जिन नई एनिमेटेड इमोजी को तैयार कर रहा है, उनमें फेस विद टियर्स ऑफ जॉय, लाउडली क्राइंग फेस, क्राइंग फेस, फेस विद ओपन माउथ, रेड हार्ट और फायर इमोजी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ये अपकमिंग इमोजी यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर होंगी और चैटिंग के दौरान इनको इस्तेमाल करने से बहुत मजा आएगा। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कंपनी ने बहुत सोच समझकर इन इमोजी को पेश करने के लिए चुना है। यूजर्स चैटिंग के दौरान सबसे ज्यादा इन इमोजी का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, यूजर्स को नया टॉगल ऑप्शन भी मिलेगा। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

कब तक रिलीज होगी नई एनिमेटेड इमोजी

व्हाट्सऐप ने अभी तक नई इमोजी की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, कयास लगाएं जा रहे हैं कि एनिमेटेड इमोजी को जल्द बीटा यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा और उसके बाद स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इनका इस्तेमाल एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स दोनों ही कर पाएंगे।

इस फीचर पर भी चल रहा है काम

नई एनिमेटेड इनोजी के अलावा मैसेजिंग ऐप mac यूजर्स के लिए ग्रुप वीडियो कॉल फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के प्लेटफॉर्म पर आने से यूजर लैपटॉप से ही वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। अब तक आई रिपोर्ट्स की मानें, तो अगामी फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है और इसे जल्द ही मैक ओएस यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

हाल ही में रिलीज हुआ यह काम का फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए चैट लॉक फीचर रोलआउट किया था। इस सुविधा के जरिए यूजर अपनी पर्सनल चैट को आसानी से पासवर्ड लगाकर लॉक कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को अलग फोल्डर चैट सेव करने की सुविधा भी मिलेगी। आने वाले दिनों में इस फीचर को जल्द सभी स्टेबल यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।