WhatsApp यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर, बिना नंबर के कर पाएंगे कॉल

WhatsApp में नया 'Search and call using username' फीचर आने वाला है। इससे प्लेटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो कॉल करना आसान हो जाएगा। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Nov 04, 2025, 09:24 AM (IST)

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने के लिए जल्द नया कॉलिंग फंक्शन लेकर आने वाला है। इस सुविधा के माध्यम से यूजर्स बिना नंबर डाले ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसकी टेस्टिंग जल्द शुरू होगी। बता दें कि इस अपकमिंग फीचर को व्हाट्सएप फीचर्स (WhatsApp Features) पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo ने स्पॉट किया है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Search And Using Username

wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WhatsApp में आने वाला 'Search and call using username' अभी डेवलपमेंट में है। इस फीचर को Android 2.25.33.2 बीटा अपडेट में स्पॉट किया गया है। यह इस समय गूगल प्ले-स्टोर में अवेलेबल है। इसे जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप में सर्च एंड यूसिंग यूजरनेम फीचर के आने से यूजर्स केवल यूजरनेम डालकर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इससे उन्हें नंबर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। माना जा रहा है कि इसके आने से ऐप पर कम्युनिकेट करना आसान हो जाएगा और फोन नंबर सेव करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कॉल टैब में जाना होगा, यहां उन्हें सर्च दिखाई देगा, जहां वे नाम सर्च करके यूजर को कॉल कर पाएंगे। इस सर्च लिस्ट में केवल उन ही यूजर के कॉन्टैक्ट दिखाई देंगे, जिन्होंने अपनी डिटेल शेयर की है। इससे प्राइवेसी और ट्रांसपेरेंसी बनी रहगी। इस फंक्शन के आने से व्हाट्सएप पर कॉलिंग करने का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा।

कब तक होगा रोलआउट ?

व्हाट्सएप के कॉलिंग फंक्शन को इस साल के अंत में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। फिलहाल, मैसेजिंग ऐप की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।