WhatsApp लेकर आया तीन नए फीचर्स, ऐसे कर पाएंगे यूज

WhatsApp ने कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए तीन नए फीचर्स रोल आउट किए हैं। ये तीनें फीचर्स जल्द सभी लोगों के लिए जारी किए जाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 09, 2023, 09:14 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तीन नए फीचर्स आए हैं।
  • इन फीचर्स को अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है।
  • अपकमिंग अपडेट में बाकी सभी के लिए रोल आउट हो जाएंगे।

WhatsApp ने एक साथ कई नए फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिए हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने लेटेस्ट अपडेट के साथ Channels के लिए चैनल अलर्ट, नेविगेशन लेवल और सर्च मैसेज बाई डेट फीचर पेश किए हैं। हालांकि, इन तीनों फीचर को अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले अपडेट के साथ ये सभी के लिए उपलब्ध होंगे। ये तीनों ही फीचर्स व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए बहुत मजेदार होंगे। इनके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल

WhatsApp में आए तीन नए फीचर्स

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में तीन नए फीचर के रोल आउट की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.23.26.6 update के साथ तीन नए फीचर्स यूजर्स को मिल रहे हैं। और पढें: क्या आप भी WhatsApp पर Forward करते हैं मैसेज? पहले जान लें ये जरूरी नियम

चैनल अलर्ट में मिलेगी यह जानकारी

रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट में तीनों फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। चैनल अलर्ट फीचर की बात करें तो यह चैनल के मालिक को चैनल के लिए आए कोई अलर्ट की जानकारी देगा। यदि आप एक चैनल के मालिक हैं तो यह देखने के लिए कि क्या कोई उल्लंघन है, चैनल इंफो स्क्रीन के जाकर "चैनल अलर्ट" सेक्शन खोलना होगा। अगर आपे चैनल के किसी नियम का उल्लंघन किया है तो यहां आपको उसके लिए अलर्ट मिल जाएगा।

दो अन्य फीचर्स

WhatsApp के दूसरे फीचर hidden navigation labels की बात करें तो स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करते समय नेविगेशन लेबल को ऑटोमैटिक छिपाने की सुविधा मिल रही है, जिससे यूजर्स इंटरफेस के लिए नया सुधार हुआ है।

वहीं, तीसरे Search messages by date को देखें तो इसके नाम से ही पता चल रहा है कि अब चैट में डेटके अनुसार मैसेज सर्च कर पाएंगे। इससे जरूरी मैसेज को आसानी से ढूंढा जा सकेगा।

ध्यान रखें कि ये तीनों फीचर अभी केवल कुछ लकी एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किए गए हैं। भविष्य में आने वाले व्हाट्सऐप अपडेट के साथ इन्हें स्टेबल वर्जन के लिए भी लाया जाएगा। ये तीनों ही फीचर व्हाट्सऐप को यूजर्स के लिए अधिक मेजदार और उपयोगी बनाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।