WhatsApp Communities के लिए आया नया फीचर, अब शेयर कर पाएंगे Poll

WhatsApp ने कम्युनिटी के एडमिन को एक नई सुविधा दी है। अब कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में एडमिन पोल शेयर करके मेंबर्स से सवाल पूछ सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 18, 2023, 10:37 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए आ गया पोल फीचर।
  • अभी केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स इसका यूज कर पा रहे हैं।
  • आने वाले अपडेट का साथ यह सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा।

WhatsApp अपने Cummunities फीचर को और भी बेहतर बनाने में लगा हुआ है। कंपनी लगातार इसमें नई-नई सुविधाएं जोड़ रही है। अब Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए Poll फीचर रोल आउट कर रहा है। हालांकि, अभी इस फीचर को केवल कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पोल क्रिएट करने की सुविधा सभी यूजर्स के लिए जारी की जाएगी। इसकी मदद से अब कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में पोल शेयर कर सकेंगे। यह फीचर कैसे काम करेगा, इसकी डिटेल नीचे दी गई है। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका

WhatsApp Community के लिए आया नया फीचर

Google Play Store पर उपलब्ध लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.17.22 update को इंस्टॉल करने वाले कुछ लकी बीटा यूजर्स को कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में पोल शेयर करने की सुविधा मिल रही है। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए अपडेट की जानकारी दी है। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

कैसे करें यूज?

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें कम्युनिटी में Pool फीचर दिखाई दे रहा है। सिंगल चैट की तरह इसमें भी मैसेज बार के लेफ्ट साइड में दिए गए + आइकन पर क्लिक करते ही आपको Poll फीचर का ऑप्शन मिलेगा। और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल

अगर आप देखना चाहते हैं कि यह सुविधा आपके अकाउंट के लिए है या नहीं तो आपको बस कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप को ओपन करके प्लस आइकन पर क्लिक करना होगा। यदि फीचर आपके अकाउंट के लिए इनेबल होगा तो आपको बाकी सभी ऑप्शन के साथ पोल का बटन भी मिलेगा।

ध्यान रखें कि यह केवल 1024 से कम मेंबर वाले कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए काम कर सकता है। यह कम्युनिटी के एडमिन को उसके सदस्यों से बात करने के एक और अच्छा तरीका दे रहा है।

इस फीचर के फायदे

WhatsApp Poll के जरिए कम्युनिटी एडमिन सवाल पूछ सकते हैं और कम्युनिटी को कई फैसलों में अपने साथ शामिल कर सकते हैं। यह सुविधा फोन नंबर प्राइवेसी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसका मतलब यह है कि पोल में वोट करने से आपका फोन नंबर किसी को दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह डिफॉल्ट रूप से छिपा हुआ होता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।