WhatsApp ने रोल आउट किया नया Updates Tab, मिल रहा प्राइवेसी सेटिंग का ऑप्शन

WhatsApp ने कुछ बीटा यूजर्स के लिए रीडिजाइन Updates tab रोल आउट किया है। इस सेक्शन से आप अपने स्टेटस की सभी जानकारी पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 02, 2023, 11:51 AM (IST) | Edited: Jun 02, 2023, 11:55 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp स्टेटस के लिए रोल आउट हो रहा नया updates Tab।
  • इसे अभी कुछ लीका बीटा टेस्टर्स के लिए रोला आउट किया जा रहा है।
  • टैब में यूजर्स को दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं।

WhatsApp लगातार यूजर इंटरफेस में बदलाव करने के लिए काम कर रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने नए अपडेट्स टैब का पहला वर्जन रिलीज कर दिया है। हालांकि, अभी इसे कुछ ही लकी बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। कंपनी सेटिंग पेज से लेकर स्टेट अपडेट्स टैब तक, कई सेक्शन के यूजर इंटरफेस को रीडिजाइन कर रही है। कुछ को बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। वहीं, कुछ अभी भी डेवलपमेंट फेज में हैं। आइये, नए अपडेट्स टैब के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp New Updates Tab

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने नए अपडेट्स टैब के रोल आउट की जानकारी दी है। Testflight पर आए iOS 23.11.0.74 update के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta से पता है कि कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए नया अपडेट्स टैब रोल आउट हो रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप स्टेटस और चैनल्स के लिए अपडेट्स टैब लाने पर काम कर रहा था और अब इसे रिलीज कर दिया गया है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

अब यूजर्स को मिलेंगे दो ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इससे साफ-साफ पता चल रहा है WhatsApp ने स्टेटस टैब को रीडिजाइन किया है, जिसे Updates नाम से लाया गया है। हालांकि, अभी भी चैनल्स फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इस कारण इसे अपडेट्स टैब का पहला वर्जन कहा जा रहा है। अभी इसमें Channels ऐड नहीं किया गया है।

Updates टैब में यूजर्स अपने स्टेटस देख पाएंगे। साथ ही राइट साइड में एक तीन डॉट आइकन मिल रहा। इस पर क्लिक करते ही दो ऑप्शन Status Privacy और Mutes Status आ जाते हैं।

यहां से आप स्टेटस की प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव भी कर सकते हैं। साथ ही, स्टेटस को म्यूट भी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आपको स्टेटस की सेटिंग बदलने के लिए सेटिंग सेक्शन में नहीं जाना होगा। यूजर्स अपडेट टैब से ही ऐसा कर पाएंगे।

Updates Tab के पहले वर्जन से लग रहा है कि कंपनी चाहती है कि यूजर्स इस टैब के लिए हुए कुछ शुरुआती बदलावों को यूज करें। ध्यान रखें कि इसे अभी लेटेस्ट वर्जन के साथ कुछ ही बाटी यूजर्स के लिए इसे रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में व्हाट्सऐप सभी यूजर्स के लिए नया Updates Tab लाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।