WhatsApp ने रोल आउट किया नया Text Editor, अब टेक्स्ट एडिट करना होगा और भी मजेदार

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया टेक्स्ट एडिटर लेकर आया है। इसकी मदद से बैकग्राउंड कलर बदलना और जरूरी टेक्स्ट अलग करना आदि और भी आसानी हो जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 31, 2023, 10:35 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही अभी नया टेक्स्ट एडिटर पेश किया है।
  • इसे जल्द iOS और Android के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
  • इसकी मदद से अलग-अलग फॉन्ट पर स्विच करना आसान हो जाएगा।

WhatsApp एक नया Text Editor फीचर रोल आउट कर रहा है। हालांकि, इसे फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही लाया गया है। हालिया रिपोर्ट में बताया गया है था कि Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए Newsletters क्रिएट करने की सुविधा लेकर आ रहा है। अब नए टेक्स्ट एडिटर फीचर के आने से व्हाट्सऐप यूजर्स का टेक्स्ट एडिट करने वाला एक्सपीरियंस और भी मजेदार होने वाला है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

WhatsApp New Text Editor

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस नए फीचर के रोल आउट होने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, Google play Store पर मौजूद Android 2.23.7.17 update के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए नया टेक्स्ट एडिटर पेश किया गया है। और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

बता दें कि Android 2.23.3.4 update के लिए आए WhatsApp beta में बताया गया था कि कंपनी Text editor को रीवैम्प करने पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से फोटो, वीडियो और GIFs को नए टूल और फॉन्ट के जरिए एडिट किया जा सकेगा। iOS डिवाइस के लिए भी इसे डेवलप किया जा रहा है। हालांकि, अब कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे। और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि नए टेक्स्ट एडिटर से यूजर्स क्या-क्या कर पाएंगे। यह आपके अकाउंट के लिए उपलब्ध है या नहीं, यह देखने के लिए आपको Text editor ओपन करना होगा।

  • नए टेस्क्ट एडिटर की मदद से यूजर्स फॉन्ट ऑप्शन में से किसी एक को टैप करके विभिन्न फॉन्ट्स के बीच आसानी से स्विच कर पाएंगे। इससे ऐप आपके पसंदीद फॉन्ट को जल्दी से चुनना आसान बना रहा है।
  • टेक्स्ट अलाइनमेंट को अब लेफ्ट, सेंटर या राइट में बदला जा सकता है। इससे यूजर्स को इमेज, वीडियो और GIF में टेक्स्ट को फॉर्मेट करने पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।
  • अब यूजर्स टेक्स्ट बैकग्राउंड का कलर बदल सकते हैं, जिससे यूजर्स के लिए जरूरी टेक्स्ट को बाकी हिस्सों से अलग करना आसान हो जाता है।
  • कलिस्टोगा, कूरियर प्राइम, डैमियन, एक्सो 2 और मॉर्निंग ब्रीज जैसे कुछ नए फॉन्ट बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किए गए हैं।

जल्द सभी यूजर्स के लिए होगा रोल आउट

बता दें कि नया टेक्स्ट एडिटर कुछ WhatsApp बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। साथ ही यह व्हाट्सऐप बिजनेस पर कुछ व्यवसायों के लिए भी उपलब्ध है। ध्यान दें कि यदि अभी यह आपके अकाउंट के लिए नहीं आया है तो थोड़ा इंतजार करें। भविष्य में इसे सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।