WhatsApp में आया मल्टी-अकाउंट फीचर, अब ऐप में जोड़ पाएंगे कई अकाउंट

WhatsApp में एक नया ऑप्शन ऐड अकाउंट जुड़ गया है। कंपनी कुछ बीटा यूजर्स के लिए मल्टी अकाउंट फीचर रोल आउट कर रहा है। इसे भविष्य में सभी के लिए लाया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 11, 2023, 11:35 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में अब ऐड अकाउंट का ऑप्शन मिल रहा है।
  • मल्टी अकाउंट फीचर को अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है।
  • ग्रुप में कॉल शेड्यूल करने की सुविधा भी आ गई है।

WhatsApp में लगातार कई नए फीचर्स आ रहे हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अब मल्टी-अकाउंट फीचर भी रोल आउट करना शुरू किया दिया है। अब Meta के स्वामित्व वाले इस ऐप में इंस्टाग्राम की तरह कई अकाउंट जोड़ने के लिए Add Account का ऑप्शन मिल रहा है। हालांकि, अभी इस फीचर को कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में ऐप के आने वाले अपडटे के साथ इसे जारी कर दिया जाएगा। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका

WhatsApp Multi-Account Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। इसकी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.23.17.8 update के साथ बीटा टेस्टर्स के लिमिटेड ग्रुप्स को आज से मल्टी अकाउंट फीचर मिल रहा है। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

WhatsApp beta for Android 2.23.13.5 update से पता चला था कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। तब यह डेवलपमेंट फेज में था। हालांकि, अब इसे रोल आउट कर दिया गया है। रिपोर्ट में स्क्रीन शॉट दिया गया है। इसमें एक डिवाइस में ऐप में अन्य अकाउंट ऐड करने का ऑप्शन दिखा दिया है। और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल

ऐसे जोड़ पाएंगे कई अकाउंट

स्क्रीनशॉट में QR कोड ऑप्शन के पास एक डाउन ऐरो मिल रहा है। इस पर क्लिक करते ही ऐप में Add Account का ऑप्शन आ जाएगा। इसी मेन्यू से यूजर्स एक अकाउंट से दूसरे में आसानी से स्विच कर सकेंगे। एक बार नया अकाउंट ऐड करने के बाद यह तब तक आपके डिवाइस में रहेगा, जब तक आप इसे लॉग आउट नहीं कर देंगे।

यह नया फीचर लोगों को उनकी प्राइवेट चैट, काम की बातचीत और अन्य चैट को एक ही ऐप में रखने में मदद करता है। यूजर्स को अलग-अलग अकाउंट के लिए कई फोन्स पर लॉग इन करने की जरूरत नहीं होगी। वे एक डिवाइस में एक ही ऐप पर कई अकाउंट लॉग कर सकेंगे।

हालांकि, ध्यान रखें कि Multi-Account फीचर अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए आया है। आगे आने वाले समय में कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

ग्रुप में शेड्यूल कर पाएंगे कॉल

WhatsApp ने हाल में एक और नया फीचर शेड्यूल कॉल्स रोल आउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप्स में कॉल शेड्यूल कर पाएंगे। इस फीचर को भी अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इसको भी जल्द सभी के लिए लाया जाएगा। इसके अलावा भी कंपनी कई नए फीचर्स पर काम कर रही है ताकि ऐप को और भी उपयोगी बनाया जा सके।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।