WhatsApp में आ रहा काम का फीचर, यूजर आसानी से शेयर कर सकेंगे स्क्रीन

WhatsApp जल्द स्क्रीन शेयरिंग फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर कर पाएंगे।

Published By: ajay verma
Published: May 28, 2023, 10:49 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द स्क्रीन शेयरिंग फीचर लाने वाला है।
  • इस सुविधा के माध्यम से यूजर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर कर पाएंगे।
  • व्हाट्सऐप ने हाल ही में एडिट मैसेज फीचर को लॉन्च किया था।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर पर काम कर रहा है। इन ही में से एक स्क्रीन शेयरिंग फीचर है, जिसकी मदद से यूजर वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा, नेविगेशन बार में टैब की प्लेसमेंट में भी बदलाव किया गया है। यह जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर ट्रैक करने वाली वेबबीटाइंफो की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

इन यूजर्स को मिलेगा स्क्रीन शेयरिंग फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने बीटा टेस्टर्स के लिए Android 2.23.11.19 अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट के तहत टेस्टर्स को नेविगेशन बार में नई टैब प्लेसमेंट के साथ स्क्रीन शेयरिंग फीचर मिलेगा। इस सुविधा के जरिए यूजर अपनी स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीन शॉट को देखने से पता चला है कि बॉटम नेविगेशन बार में नया आइकन जोड़ा गया है। वीडियो के दौरान जब यूजर इस बटन पर टैप करेंगे, तो सिस्टम स्क्रीन का कंटेंट रिकॉर्ड करके सामने वाले यूजर के साथ साझा करेगा। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि स्क्रीन शेयरिंग फीचर व्हाट्सऐप के पुराने वर्जन के साथ ग्रुप वीडियो कॉल को सपोर्ट नहीं करेगा। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

व्हाट्सऐप ने अभी तक स्क्रीन शेयरिंग फीचर की स्टेबल लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस फीचर को सभी स्टेबल यूजर्स को लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

इस फीचर पर चल रहा है काम

व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग फीचर के अलावा स्टिकर मेकर टूल पर काम कर रहा है। इस टूल के आने से यूजर प्लेटफॉर्म पर ही स्टिकर बनाकर दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। इसे फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर के लिए लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्च हुआ Edit Message Feature

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने इस हफ्ते की शुरुआत में एडिट मैसेज फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर की खूबी है कि यह यूजर को मैसेज भेजने के 15 मिनट के अंदर उसे एडिट करने की सुविधा प्रदान करता है। इससे पहले चैट लॉक फीचर रोलआउट किया गया था। इस फीचर के जरिए यूजर अपनी पर्सनल चैट को लॉक कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।