WhatsApp में जुड़ा एक नया बटन, इन चैट्स को ढूंढना हुआ आसान

WhatsApp में चैट टैब पर एक नया बटन मिल रहा है। इसकी मदद से अब यूजर्स AI पावर्ड चैट्स को आसानी से ढूंढ पाएंगे। इसे बीटा के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 17, 2023, 08:49 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp चैट टैब में एक नया ब्लू बटन मिल रहा है।
  • इस बटन को अभी कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
  • भविष्य में अपडेट के साथ-साथ इसे सभी के लिए लाया जाएगा।

WhatsApp लगातार कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। एंड्रॉयड और iOS दोनों ऐप्स के लिए विभिन्न नए-नए फीचर्स लाए जा रहा हैं। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने एक नया फीचर रोल आउट किया है, जो चैट्स टैब में AI पावर्ड चैट को ओपन करने के लिए एक नया ऑप्शन दे रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स को चैट लिस्ट में AI पावर्ड चैट को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। वे एक शॉर्टकट के जरिए आसानी से बाकी चैट्स के बीच उन्हें देख पाएंगे। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp New Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने व्हाट्सऐप के नए फीचर AI-powered chats – shortcut की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.23.24.26 update इंस्टॉल करने वाले कुछ लकी बीटा यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

चैट लिस्ट में न्यू चैट के लिए दिए गए + आइकन के ऊपर एक नया बटन मिल रहा है। इस बटन के जरिए यूजर AI पावर्ड चैट्स तक पहुंच पाएंगे। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें नया शॉर्टकट साफ-साफ दिखाई दे रहा है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

ऐसे करें यूज

स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नई चैट शुरू करने के लिए चैट टैब के राइट के मिल रहे + आइकन के ठीक ऊपर एक ब्लू सर्कल का बटन मिल रहा है। इस पर क्लिक करते ही सामने AI चैट्स आ जाएंगी।

इन यूजर्स के लिए हुआ रोल आउट

हालांकि, ध्यान रखें कि इस फीचर को अभी केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले समय में यह सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp के नए फीचर को टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए लाया जाता है। उसके बाद वह स्टेबल वर्जन के लिए रोल आउट होता है।

इसके अलावा, कंपनी और भी कई नए फीचर्स पर काम कर रही है। स्टेटस अपडेट देखने के लिए भी एक शॉर्टकट लाया जा रहा है। अब चैट से ही उस कॉन्टैक्ट का स्टेटस देख पाएंगे। कॉन्टैक्ट द्वारा नया स्टेटस अपडेट करने पर चैट के तहत प्रोफाइल आइकन पर सर्कल बनकर आने लगेगा। वहां क्लिक कर सीधा उस कॉन्टैक्ट का स्टेटस अपडेट देख पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।