WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल

WhatsApp में यूजर्स के लिए नया फीचर आने वाला है। इस सुविधा के माध्यम से फोटो और वीडियो ड्राफ्ट किया जा सकेगा। इससे वीडियो या तस्वीर को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Published By: ajay verma | Published: Feb 07, 2026, 12:20 PM (IST)

WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। इस प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने के साथ-साथ ऑडियो-वीडियो कॉल करने, अपने विचार स्टेटस के तौर पर शेयर करने और दोस्तों-परिवार के सदस्यों के साथ फोटो-वीडियो साझा करने की सुविधा मिलती है। अब खबर है कि इन फोटो और वीडियो को ड्राफ्ट में सेव किया जा सकेगा। इससे डेटा को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning

WhatsApp Feature

Wabetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp iOS 26.5.10.73 बीटा अपडेट से सेव फोटो एंड वीडियो ड्राफ्ट फीचर का पता चला है। इस सुविधा के आने से यूजर्स फोटो और वीडियो को भेजने से पहले ड्राफ्ट के तौर पर सेव कर पाएंगे। इससे फोटो-वीडियो को मैनेज करना आसान हो जाएगा और यूजर्स को पूरा कंट्रोल मिलेगा। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड

ट्वीट में लगे स्क्रीनशॉट में व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर को देखा जा सकता है। यह टूल ऐप के ड्राइविंग एडिटर में मौजूद है। इस पर टैप करके तस्वीरों और वीडियो को भेजने से पहले ड्राफ्ट में सेव किया जा सकता है। ये डेटा फोन ऐप में दिखाई देगा, जहां से इसे दोबारा शेयर किया जा सकेगा। और पढें: WhatsApp का पूरा मजा लेना है? पहले बदलें ये 7 जरूरी सेटिंग्स

कब आएगा यह फीचर काम ?

अक्सर ऐसा होता है कि हम फोटो या वीडियो भेजते वक्त असमंजस में आ जाते है कि तस्वीर या वीडियो सेंड करनी है या नहीं, तब ऐसे में हम एडिट की गई फोटो को डिलीट कर देते हैं। इस फीचर के आने से हमे तस्वीर या वीडियो को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उसे सीधा ड्राफ्ट कर देंगे, जिसे हम बाद में उसे सेंड कर सकेंगे।

चल रही टेस्टिंग

व्हाट्सएप का ड्राफ्ट फीचर डेवलपमेंट जोन में है। यानी कि इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इसे चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। उम्मीद है कि मार्च की शुरुआत में इस सुविधा को स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।