WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर्स रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो मैसेज, आ रहा नया फीचर

iOS यूजर्स के अलावा व्हाट्सऐप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की सुविधा लाने पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit
Published: Apr 12, 2023, 08:38 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में वॉयस के साथ-साथ भविष्य में वीडियो मैसेज भी रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • इस नए फीचर को iOS और एंड्रॉयड दोनों के लिए लाया जा रहा है।
  • अभी यह अपकमिंग फीचर डेवलपमेंट में है।

WhatsApp यूजर्स को जल्द ऐप में वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलने वाली है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Video Messages नाम के नए फीचर पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। पहले आई खबर से पता चला था कि यह नया फीचर iOS डिवाइस के लिए डेवलपमेंट के अधीन है। हालांकि, व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भी लाया जा रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Video Messages

Meta के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप में लगातार नए फीचर्स आ रहे हैं। ऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाले वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी iOS के साथ-साथ एंड्रॉयड के लिए भी जल्द Video Messages फीचर लाने वाली है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

रिपोर्ट के मुताबिक, Google Play Store पर मौजूद Android 2.23.8.19 अपडेट के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta से पता चला है कि कंपनी एंड्रॉयड ऐप के लिए वीडियो मैसेज की सुविधा लाने पर काम कर रही है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

पिछले महीने आई रिपोर्ट के अनुसार, iOS 23.6.0.73 update के लिए WhatsApp beta से पता चला था कि कंपनी इस नए फीचर पर काम कर रही है। अब नई रिपोर्ट में इसी फीचर को एंड्रॉयड पर लाने की भी जानकारी मिल गई है। इसकी मदद से यूजर्स कैमरा आइकन पर क्लिक करके आसानी से शॉर्ट वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे।

वीडियो मैसेज से कैसे होगा अलग?

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जो यह बता रहा कि नया फीचर कैसे काम करेगा। इसका इंटरफेस साधारण वीडियो रिकॉर्ड करने से थोड़ा अलग होगा। अभी यह सुविधा डेवलपमेंट में है। इस कारण यह नहीं कहा जा सकता है कि यह किस तरह दिखेगा। हालांकि, डेवलपमेंट से यूजर्स को थोड़ा बहुत समय में आ रहा है।

एक वीडियो और एक वीडियो मैसेज के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि एक वीडियो मैसेज को रिकॉर्ड किया जाता है और तुरंत भेजा जाता है। उसे रिकॉर्ड करके सेव नहीं कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक वीडियो को पहले से रिकॉर्ड किया जा सकता है और बाद में भेजे जाने से पहले सेव कर सकते हैं। जब कोई प्राप्तकर्ता एक वीडियो मैसेज प्राप्त करता है, तो वे बता सकते हैं कि यह अभी रिकॉर्ड किया गया था।

ध्यान रखें अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।