WhatsApp में जल्द आ रहा काम का फीचर, नहीं मिस होगा एक भी मैसेज

WhatsApp ने नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस फीचर का नाम Home Screen Badge Count है। इसके आने से यूजर्स को अनरीड मैसेज बैज होम स्क्रीन पर नजर नहीं आएगा। इसके आने से एक भी मैसेज मिस नहीं होने की संभावना भी कम हो जाएगी।

Published By: ajay verma | Published: Sep 23, 2024, 08:21 AM (IST)

WhatsApp ने हाल ही में अनरीड मैसेज काउंट को रीसेट करने के लिए एक फीचर की टेस्टिंग की शुरू की थी। अब खबर है कि मैसेजिंग ऐप इस सुविधा में एक और फंक्शन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके आने से अनरीड मैसेज की संख्या जीरो से शुरू होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि यूजर्स पुराने मैसेज पर ध्यान दिए बिना नए मैसेज प्राप्त कर पाएंगे। और पढें: पब्लिक प्लेस में नहीं सुनना चाहते WhatsApp Voice Note, ऐसे Text में बदलकर पढ़ें पूरा मैसेज

Wabetainfo की रिपोर्ट में बताया गया कि गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद Android 2.24.20.17 बीटा अपडेट से 'होम स्क्रीन बैज काउंट' फीचर की जानकारी मिली है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसका सपोर्ट जल्द स्टेबल यूजर्स को मिलेगा। और पढें: WhatsApp में जल्द होगा बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिलेंगी पहले से ज्यादा GIF

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप की नोटिफिकेशन सेटिंग में होम स्क्रीन काउंट सेक्शन मिलेगा। इसमें दो ऑप्शन 'Adjust After Each View' और 'Clear After Opening App' मौजूद होंगे। पहले विकल्प को चुनने पर ऐप में मौजूद अनरीड मैसेज और मिस्ड कॉल की संख्या दिखाई देगी, जबकि दूसरे ऑप्शन का चयन करने पर अनरीड मैसेज काउंट हर बार ऐप ओपन होने पर क्लियर हो जाएगा। यानी कि एक भी नंबर दिखाई नहीं देगा। और पढें: 8 सितंबर से इन Android फोन में नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं आपका फोन तो लिस्ट में नहीं, ऐसे करें चेक

इस फीचर के आने से यूजर्स को ऐप पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। इससे रीफ्रेश्ड होम स्क्रीन देखने को मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि नए मैसेज के मिस होने की संभावना न के बराबर हो जाएगी। यूजर्स बिना डिस्ट्रेक्शन के सारे नए मैसेज पढ़ पाएंगे। इससे यूजर्स का अनुभव भी बेहतर होगा।

कब तक मिलेगा फीचर

जैसा कि हमने अपनी इस रिपोर्ट में बताया कि व्हाट्सएप के होम स्क्रीन बैज काउंट फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है। यह फीचर फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि इसकी टेस्टिंग जल्द पूरी होगी और अक्टूबर की शुरुआत में इसका सपोर्ट दुनियाभर के यूजर्स को मिलने लगेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।