comscore

WhatsApp में जल्द आएगा नया फिल्टर, आसानी से सर्च कर पाएंगे चैट

WhatsApp में नया फिल्टर आने वाला है। इससे स्पेसिफिक चैट खोजने में आसानी होगी। इसकी टेस्टिंग चल रही है। आने वाले दिनों इसे स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इससे पहले लो-लाइट वीडियो कॉलिंग मोड को रिलीज किया था।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 17, 2024, 04:50 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नए फिल्टर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने से चैट्स को आसानी से ऑर्गेनाइज किया जा सकेगा। इसका सपोर्ट कस्टम लिस्ट में मिलेगा। इस अपकमिंग फीचर की जानकारी व्हाट्सएप में आने वाले फीचर्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। news और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स

WhatsApp Filter Chats

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Android 2.24.22.5 बीटा अपडेट से फिल्टर चैट फीचर का पता चला है। यह सुविधा नए बटन के माध्यम से चैट लिस्ट से सीधे लिस्ट बनाने की अनुमति देती है। एक बार लिस्ट बन जाने के बाद, व्हाट्सएप खुद से एक फिल्टर तैयार करेगा, जो उस लिस्ट में केवल सिलेक्टेड कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट शो करेगा। news और पढें: WhatsApp ने ग्लोबली जारी किया Status Ads और Promoted Channels फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

इस फिल्टर के आने से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर स्पेसिफिक चैट को आसानी से खोज पाएंगे। ये चैट प्राइवेट रहेंगी। इन चैट को केवल वो ही यूजर्स एक्सेस कर पाएंगे, जिन्होंने चैट लिस्ट तैयार की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा यूजर्स के बहुत काम आएंगी और इससे उनका अनुभव बेहतर होगा।

चल रही टेस्टिंग

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग जोन में बना हुआ है। यह अभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फीचर को एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Low-light Video Calling मोड

बता दें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले Low-light Video Calling मोड को पेश किया था। इस फीचर के माध्यम से आप अंधेरे में भी वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। इस दौरान बैकग्राउंड बदलने और फिल्टर लगाने की सुविधा मिलेगी।