WhatsApp में आ रहा नया फीचर, ग्रुप और चैट्स में आई फोटो-वीडियो को हाई क्वालिटी में कर पाएंगे डाउनलोड

WhatsApp में जल्द नया फीचर जुड़ने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स ग्रुप या पर्सनल चैट में आई फोटो और वीडियो को एचडी क्वालिटी में डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

Published By: ajay verma | Published: Apr 18, 2025, 09:16 AM (IST)

WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म को एडवांस बनाने के लिए साल 2023 में एचडी ऑप्शन को रिलीज किया था। इस सुविधा के माध्यम से हम आज कोई भी फोटो को एचडी क्वालिटी में भेज सकते हैं। इससे यूजर्स का शेयरिंग एक्सपीरियंस बेहतर हुआ है। अब खबर है कि इस अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे चैट्स और ग्रुप में आई किसी भी फोटो व वीडियो को स्टैंडर्ड-हाई क्वालिटी में डाउनलोड किया जा सकेगा। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Wabetainfo इंफो ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद Android 2.25.12.24 बीटा अपडेट से पता चला कि WhatsApp में नई सुविधा आने वाली है। इससे यूजर्स भविष्य में चैट्स व ग्रुप में आई इमेज की क्वालिटी को आसानी से मैनेज कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

ट्वीट में लगे स्क्रीनशॉट को देखें, तो मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप में आई फोटो की क्वालिटी मैनेज करने वाला फीचर दिख रहा है। यह ऐप की सेटिंग में Auto-Download Quality नाम से अवेलेबल है। इसमें इमेज और वीडियो को स्टैंडर्ड और एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करने का विकल्प मिल रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

इस फंक्शन के प्लेटफॉर्म पर आने से यूजर्स को फोटो की गुणवत्ता पर कंट्रोल मिलेगा और वे अपने हिसाब से यह तय कर पाएंगे कि इमेज या वीडियो को हाई-क्वालिटी में डाउनलोड करनी है या नहीं।

कब आएगा फीचर

व्हाट्सएप ने अपने नए फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट से पता चला है कि सुविधा पर काम शुरू हो गया है। इसकी टेस्टिंग जल्द शुरू होगी और इसे मई के अंत तक सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। आपको बता दें कि वेबीटाइंफो व्हाट्सएप में आने वाले फीचर्स को ट्रैक करती है। इनकी जानकारी 99 प्रतिशत सही सबित होती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।