WhatsApp लेकर आया कमाल फीचर, फॉरवर्ड की जाने वाली फोटो के साथ लिख पाएंगे डिस्क्रिप्शन

WhatsApp बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स फॉरवर्ड की जाने वाली वीडियो और फोटो आदि के साथ डिस्क्रिप्शन लिख पाएंगे।

Published By: Mona Dixit
Published: Apr 15, 2023, 10:55 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में फॉरवर्ड की जाने वाली मीडिया के साथ अब यूजर्स मैसेज लिख पाएंगे।
  • इस नए फीचर को अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है।
  • भविष्य में इसे सभी के लिए पेश किया जाएगा।

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फॉरवर्ड करने वाले इमेज, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट के साथ डिस्क्रिप्शन लिखने की सुविधा दे रहा है। इस फीचर को अभी कुछ लकी बाटी टेस्टर्स के लिए रोल किया जा रहा है। जल्द ही इसे सभी के लिए रिलीज किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Description for forwarded messages

Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कंपनी बीटा टेस्टर्स के लिए Description for forwarded messages फीचर रोल आउट कर रही है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

Google Play Store से Android 2.23.8.22 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने पर पता चला है कि व्हाट्सऐप फॉरवर्ड की जाने वाली फोटो, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट के साथ डिस्क्रिप्शन लिखने की सुविधा रोल आउट कर रहा है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले Android 2.22.23.15 update के लिए आए WhatsApp beta के साथ कंपनी ने फोटो, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट के लिए कैप्शन जोड़ने की सुविधा पेश की थी। इसे भी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया था।

अब लिख पाएंगे मैसेज

रिपोर्ट में एक सक्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें फॉरवर्ड की जाने वीडियो और फोटो आदि के साथ नीचे एक Add Message करने का ऑप्शन मिल रहा है।

इस WhatsApp फीचर के आने से लोगों को फॉरवर्ड किए गए चीजों के बीच कन्फ्यूजन नहीं होगा। ध्यान दें कि, इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद कुछ यूजर्स को स्टेटस अपडेट देखने और वीडियो डाउनलोड करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगले अपडटे का इंतजार करें।

फॉरवर्ड की जाने वाले मीडिया के साथ डिस्क्रिप्शन ऐड करने की सुविधा अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोल आउट की गई है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।