WhatsApp Channels के लिए आ रहा नया फीचर, ट्रांसफर कर सकेंगे ओनरशिप

WhatsApp Channels के लिए एक और नए फीचर पर काम चर रहा है। इसके आने के बाद चैनल की ओनरशिप को ट्रांसफर किया जा सकेगा। अभी यह डेवलपमेंट फेज में है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 18, 2024, 11:23 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Channels के लिए कई नए फीचर आए हैं।
  • कंपनी अब एक और नए फीचर पर काम कर रही है।
  • इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।

WhatsApp Channels के लिए एक और नए फीचर पर काम चल रहा है। मेटा का लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने Channels फीचर को और भी उपयोगी बनाने के लिए नई-नई सुविधाएं ला रहा है। कंपनी Ownership Channel नाम के एक नए फीचर पर काम कर रही है। अभी यह डेवलपमेंट फेज में है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। इसकी मदद से चैनल के ओनरशिप को ट्रांसफर कर सकेंगे। इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp Channels के लिए आ रहा नया फीचर

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली लोकप्रिय वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में Ownership Channel के बारे में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर पर काम चल रहा है। Google Play Store पर उपलब्ध WhatsApp beta for Android 2.24.2.17 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप चैनल के मालिक को ओनरशिप ट्रांसफर करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

मार्क जुकरबर्ग ने हाल में अपने ऑफिशियल व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है, जिसमें वॉयस नोट आदि शामिल हैं। इसके बाद ही कंपनी चैनल के मालिकों को चैनल अच्छे से मैनेज करने के लिए और भी नई सुविधाएं देने में लग गई है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

चैनल इंफो में मिलेगा नया ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। किसी चैनल के ओनरशिप को ट्रांसफर करने का एक नया ऑप्शन चैनल इंफो स्क्रीन में मिलेगा। यह ऑप्शन चैनल के मालिकों को एडमिनिस्ट्रेटिव राइट्स और जिम्मेदारियों को उनकी पसंद के किसी अन्य चैनल ओनर को आसानी से ट्रांसफर करने की सुविधा देगा। इससे चैनल के ओनरशिप को काफी आसानी होगी।

Image Credit- (WAbetainfo)

हालांकि, ध्यान रखें कि फिलहाल यह सुविधा केवल डेवलपमेंट फेज में है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद यह फीचर स्टेबल वर्जन पर आएगा।

WhatsApp Channels के लिए आए नए फीचर

Mark Zuckerberg ने अपने WhatsApp channel पर व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए कुछ नए फीचर अनाउंस किए हैं। इसमें वॉइस नोट भेजना, कई Admins को जोड़ना, स्टेटस शेयरिंग सुविधा और चैनल में पोल करना आदि शामिल है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।