WhatsApp को अपडेट करना हुआ आसान, सेटिंग में मिल रहा नया ऑप्शन
WhatsApp ने कुछ लीक बीटा यूजर्स के लिए ऐप अपडेट्स नाम का एक फीचर रोल आउट किया है। इस खासतौर पर ऐप अपडेट को मैनेज करने के लिए लाया गया है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 13, 2024, 10:55 AM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp की सेटिंग में एक नया ऑप्शन मिल रहा है।
- अभी केवल बीटा यूजर्स की इसका लाभ उठा पा रहे हैं।
- इसे अपडेट के साथ बाकी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।
WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को और भी उपयोगी बनाने में लगा हुआ है। कुछ फीचर्स को बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ फीचर्स अभी भी डेवलपमेंट फेज में है। नए फीचर्स का यूज करने के लिए ऐप का अपडेट होना बहुत जरूरी है। कई बार ऐप अपडेट के बारे में यूज को पता नहीं चलता है और वे नए फीचर्स का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इस कारण अब कंपनी एक नया फीचर रोल आउट कर रही है, जो यूजर्स को ऐप के अंदर ही अपडेट्स को मैनेज करने में मदद करेगा। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
WhatsApp ने रोल आउट किया नया फीचर
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने App Updates के रोल आउट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर उपलब्ध WhatsApp beta for Android 2.24.2.13 update इंस्टॉल करने वाले यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप के नया फीचर रोल आउट कर रहा है। यह यूजर्स को अपडेट्स मैनेज करने के लिए ऐप्स सेटिंग में एक नया एंट्री पॉइंट दे रहा है।
सेटिंग में मिलेगा नया ऑप्शन
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें सेटिंग के भीतर ऐप अपडेट सेटिंग का ऑप्शन मिल रहा है। इसमें Auto-App Update का ऑप्शन है। इसके सामने बने टॉगल पर क्लिक करते ही WiFi से डिवाइस कनेक्ट करने होने पर ऐप अपने आप अपडेट हो जाएगा।
उसके नीचे एक और Notification का ऑप्शन मिल रहा है। इसके टॉगल को ऑन करने से आपको अपडेट उपलब्ध होने पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इस फीचर से ऐप अपडेट को मैनेज करने में आसानी होगी और ऐप का लेटेस्ट अपडेट भी नहीं छूटेगा।
हालांकि, ध्यान रखें कि WhatsApp का यह फीचर अभी कुछ ही लकी बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके अलावा भी कंपनी कई नए फीचर्स पर काम रही है। चैनल्स के लिए नई सुविधाएं आने वाली हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।