WhatsApp हुआ अपग्रेड, बिना नाम के बना सकेंगे व्हाट्सऐप ग्रुप

WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। अब यूजर प्लेटफॉर्म पर बिना नाम के ग्रुप बना सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा प्रदान की थी।

Published By: ajay verma | Published: Aug 23, 2023, 09:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म में नया फीचर ऐड किया है।
  • इस सुविधा के जरिए यूजर बिना नाम के ग्रुप बना सकते हैं।
  • इससे पहले कंपनी ने HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा प्रदान की थी।

WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर ऐड किया है। इस सुविधा की मदद से यूजर प्लेटफॉर्म पर बिना नाम का ग्रुप बना सकते हैं। इसकी जानकारी Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने दी है। उनके पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट को देखा जा सकता है, जिसमें ग्रुप में जुड़ने वाले मेंबर का नाम ग्रुप के नाम के तौर पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा प्रदान की थी। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning

बिना नाम वाले ग्रुप में जोड़ सकेंगे 6 पार्टिसिपेंट

WhatsApp ने कहा कि ग्रुप में 1,024 पार्टिसिपेंट्स को जोड़ने की सुविधा मिलती है। अगर यूजर बिना नाम वाला ग्रुप बनाएंगे, तो उन्हें केवल 6 पार्टिसिपेंट्स जोड़ने की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने आगे कहा कि बिना नाम वाले ग्रुप के हर यूजर को ग्रुप का नाम अलग-अलग दिखाई देगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्होंने अपने फोन में कॉन्टैक्ट्स को किस नाम से सेव किया है। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड

कब लॉन्च होगा नया फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने इस फीचर को लॉन्च कर दिया है, हालांकि, अभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। आने वाले हफ्तों में इस सुविधा को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। और पढें: WhatsApp का पूरा मजा लेना है? पहले बदलें ये 7 जरूरी सेटिंग्स

स्क्रीन शेयर फीचर

एचडी में फोटो भेजने की सुविधा देने से पहले कंपनी ने स्क्रीनशेयर फीचर की घोषणा की थी। इस फीचर के माध्यम से यूजर व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल के दौरान Zoom व Teams की तरह अपनी स्क्रीन दूसरे यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं।

इससे पहले कंपनी ने चैनल फीचर को ग्लोबली लॉन्च किया था। यह सुविधा स्टेटस के बगल मिलती है। इसके माध्यम से यूजर व्हाट्सऐप पर अपनी पसंद की एक कम्युनिटी बनाकर उसपर बातचीत कर सकते हैं। इससे पहले चैट लॉक फीचर को भी रोलआउट किया गया था।

यूजर इसकी मदद से ऐप में किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि कोई भी चैट को नहीं पढ़ पाएगा। चैट लॉक करने के लिए उस चैट की इंफो में जाएं, जिसे लॉक करना चाहते हैं। यहां आपको चैट लॉक करने की सुविधा मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।