WhatsApp में आया Instagram वाला यह फीचर, प्रोफाइल पर दिखाई देगा स्टेटस

WhatsApp में पुराना फीचर दोबारा लौट आया है। यह About फीचर है। इसके जरिए छोटे Text से लेकर Emoji तक स्टेटस के तौर पर शेयर की जा सकती है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 21, 2025, 06:23 PM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नई सुविधा लेकर आ गया है। यह About फीचर है, जो Instagram Notes की तरह काम करता है। इसके जरिए छोटे टेक्स्ट डालकर स्टेटस की तरह शेयर किए जा सकते हैं, जो प्रोफाइल पेज और पर्सनल चैट्स के ऊपर दिखाई देते हैं। कंपनी का मानना है कि इस फीचर को यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। इससे कम्युनिकेशन में भी सुधार होगा। आइए जानते हैं व्हाट्सएप के नए फीचर की डिटेल... और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp About Feature

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की अनुसार, WhatsApp के नए About फीचर के माध्यम से यूजर छोटे से टेक्स्ट से लेकर इमोजी डालकर स्टेटस की तरह शेयर कर सकते हैं। यह अन्य यूजर्स को प्रोफाइल और चैट विंडो में अलग से ऊपर की ओर दिखाई देगा, जिस पर प्रतिक्रिया भी दी जा सकेगी। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

अपने आप हो जाएगा गायब

कंपनी ने बताया कि व्हाट्सएप के About फीचर से शेयर किया गया स्टेटस अपने आप गायब हो जाता है। इसे जल्दी हटाने या लगाए रखने के लिए सेटिंग में जाकर टाइमर सेट कर सकते हैं। इस फंक्शन से यूजर्स को फीचर पर पूरा कंट्रोल मिलेगा और बातचीत भी आसान हो जाएगी। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

जल्द मिलेगा फीचर

व्हाट्सएप का About फीचर लॉन्च हो चुका है। इस फीचर को धीरे-धीरे सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इसका सपोर्ट कुछ यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में यह फंक्शन सभी स्टेबल यूजर्स को मिल जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का अबाउट फीचर नया नहीं है। असल में यह ऐप का सबसे पहला फीचर था। इसे अब आज के समय को ध्यान में रखकर वापस लाया गया है। यह अब अधिक सरल और विजिबल हो गया है।

1. WhatsApp का नया अबाउट फीचर क्या है ?

Ans. व्हाट्सएप का नया फीचर इंस्टाग्राम नोट्स की तरह काम करता है। इसमें छोटे टेक्स्ट व इमोजी को स्टेटस के तौर पर शेयर किया जा सकता है।

2. WhatsApp का अबाउट फीचर कब मिलेगा ?

Ans. इस फंक्शन को लॉन्च कर दिया है। इसे अब धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

3. इससे पहले व्हाट्सएप ने कौन-सा फीचर रिलीज किया था ?

Ans. व्हाट्सएप ने हाल ही में एप्पल वॉच में अपना सपोर्ट दिया था। इस सपोर्ट से यूजर्स वॉच में मैसेज पढ़ने के साथ रिप्लाई कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।