Twitter यूजर्स को जल्द प्रोफाइल व्यूज के हिसाब से मिलेगा रेवेन्यू, मस्क ने किया कंफर्म

Twitter यूजर्स को जल्द प्रोफाइल पेज व्यूज के हिसाब से रेवेन्यू मिलने वाला है। इसकी घोषणा कंपनी के मालिक Elon Musk ने की है। इससे पहले कंपनी ने विज्ञापन के बदले वेरिफाइड यूजर्स को प्रोफिट देना शुरू किया था।

Published By: ajay verma | Published: Jul 16, 2023, 05:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter यूजर्स को जल्द प्रोफाइल पेज व्यूज के हिसाब से रेवेन्यू मिलेगा।
  • यह प्रोफिट केवल वेरिफाइड यूजर्स को दिया जाएगा।
  • इससे पहले कंपनी ने विज्ञापन के बदले प्रोफिट देना शुरू किया था।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने हाल ही में अपने पेड यूजर्स को विज्ञापन के बदले प्रोफिट देना शुरू किया था। अब यूजर्स को जल्द प्रोफाइल पेज व्यू (Profile Page Views) के हिसाब से ad रेवेन्यू दिया जाएगा। यह जानकारी ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्वीट कर साझा की है। और पढें: X का नया ऑटो ट्रांसलेशन फीचर क्या है और यूजर्स को कैसे फायदा मिलेगा?

प्रोफाइल पेज व्यू के हिसाब से मिलेगा रेवेन्यू

एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि वादे के अनुसार, अब प्रोफाइल पेज व्यूज के हिसाब से प्रोफिट शेयर किया जाएगा, जिससे पेआउट डबल हो जाएगा। ध्यान दें कि प्रोफाइल पेज व्यूज काउंट केवल वेरिफाइड यूजर्स के होते हैं। बॉट द्वारा व्यू काउंट में घोटाला करना आम बात है। और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू

वेरिफाइड यूजर्स को मिलेगा रेवेन्यू

मस्क के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि प्रोफाइल व्यू से केवल वेरिफाइड यूजर्स को ही रेवेन्यू मिलेगा। नॉन-वेरिफाइड यूजर्स के साथ प्रोफिट शेयर नहीं किया जाएगा। और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा

बढ़ी ट्विटर की यूसेज

रेवेन्यू शेयर करने की घोषणा करने से पहले एलन मस्क ने ट्विटर की यूसेज को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ट्विटर के यूसेज ग्लोबल लेवल पर 3.5 प्रतिशत बढ़ी है। साथ ही, उन्होंने चार्ट शेयर कर अलग-अलग देशों में यूसेज की जानकारी दी है।

हाल ही में रिलीज किया नया फीचर

ट्विटर ने रेवेन्यू देने के साथ अपने प्लेटफॉर्म पर बढ़ते स्पैम मैसेज को रोकने के लिए नया Message Request फीचर ऐड किया था। यूजर्स को यह फीचर मैसेज सेक्शन में इनबॉक्स की जगह मिल रहा है। इसमें यूजर को उन फॉलोअर्स के मैसेज मिलेंगे, जिन्हें वह फॉलो करते हैं।

इससे पहले यूजर्स को तभी मैसेज मिलता था, जब वह ऐप की सेटिंग में receive messages from anyone ऑप्शन को ऑन रखते थे। कंपनी का मानना है कि नए फीचर के जुड़ने से स्पैम मैसेज की बढ़ती संख्या पर आसानी से रोक लगाई जा सकेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर ने इस साल की शुरुआत में कंपनियों के लिए Verification for organizations नाम की सर्विस शुरू की थी। इस सेवा के तहत कंपनियां अपने अकाउंट्स को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। इससे कंपनियों को अलग पहचान मिली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।