Twitter में जल्द आएगा नया फीचर, यूजर्स को मिलेगी रिप्लाई प्रियोरिटीज करने की सुविधा
Twitter में आने वाले हफ्तों में नया फीचर आने वाला है, जिससे यूजर द्वारा फॉलो किए गए लोगों के रिप्लाई को प्राथमिकता मिलेगी। इसके आने से यूजर आसानी से अपने अकाउंट के रिप्लाई सेक्शन को मैनेज कर सकेंगे।
Published By: ajay verma | Published: Mar 20, 2023, 08:42 PM (IST)
हाइलाइट
- Twitter में आने वाला है नया फीचर।
- यह फीचर यूजर द्वारा फॉलो किए गए लोगों के रिप्लाई को प्राथमिकता देगा।
- कुछ दिन पहले बुकमार्क काउंटर फीचर को जारी किया था।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट करने की घोषणा कर दी है। इस फीचर के आने से यूजर द्वारा फॉलो किए जाने वाले लोग, वेरिफाइड अकाउंट और अंवेरिफाइड अकाउंट के रिप्लाई को प्राथमिकता मिलेगी। इससे यूजर के लिए ट्विटर अकाउंट के रिप्लाई सेक्शन को मैनेज करना काफी आसान हो जाएगा।
एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि आने वाले हफ्तों में ट्विटर के वेरिफाइड यूजर्स के लिए नया फीचर रिलीज किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर नई सुविधा के आने से आपके द्वारा फॉलो किए जाने वाले लोगों के रिप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें वेरिफाइड और अंवेरिफाइड अकाउंट शामिल होंगे। वहीं, यूजर्स ने भी मस्क के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए फीचर की तारीफ की है।
प्लेटफॉर्म पर जल्द आएगा नया टैब
ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर नया कस्टम टैब ऐड करने की योजना बना रही है, जिससे यूजर अपने टॉप ट्वीट्स को आसानी से पिन कर सकेंगे। इस फीचर की जानकारी भी एलन मस्क ने साझा की है। दरअसल, कुछ दिन पहले ट्विटर पर एक यूजर ने मस्क को टैग करते हुए कहा कि मेरे प्रोफाइल पेज पर एक कस्टम टैब मैं अपने टॉप 25 ट्वीट को पिन कर सकता हूं, तो मस्क ने ट्वीट कर कमिंग लिखा।
इसके बाद से ही कयास लगाएं जा रहे हैं कि जल्द ट्विटर पर नया टैब जुड़ने वाला है। इसकी मदद से यूजर अपने टॉप ट्वीट को शोकेस कर सकेंगे।
रिलीज किया यह फीचर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर ने कुछ दिन पहले Bookmark Counter फीचर जारी किया था। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनके ट्वीट को कितने यूजर्स बुमार्क यानी सेव किया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।