Instagram Threads को Twitter ने दिया झटका! ब्लॉक किए लिंक्स

Twitter ने अपने प्लेटफॉर्म पर थ्रेड्स के Threads.net लिंक को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। इससे पहले कंपनी के मालिक Elon Musk के वकील ने मेटा को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी।

Published By: ajay verma | Published: Jul 12, 2023, 10:50 AM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter ने Threads.net लिंक को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।
  • इस बदलाव को Andy Baio नाम के यूजर ने स्पॉट किया है।
  • कुछ दिन पहले Elon Musk के वकील ने मेटा को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी।

Instagram Threads के लॉन्च होने के बाद से Twitter के मालिक Elon Musk काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले मस्क के वकील ने मेटा पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। अब कंपनी ने अपने सर्च रिजल्ट में राइवल ऐप Threads.net वेबसाइट के लिंक को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी टेकक्रंच की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: Instagram Plus Premium हो गया लॉन्च, पैसे देकर अब प्रीमियम फीचर्स कर सकेंगे एक्सेस

रिपोर्ट में बताया गया है कि Andy Baio नाम के यूजर ने ट्विटर पर इस बदलाव को स्पॉट किया है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट अपने थ्रेड्स अकाउंट पर साझा कर लिखा है कि 'url:threads.net' सर्च करने पर नो-रिजल्ट का मैसेज मिल रहा है। इसके अलावा, बिना यूआरएल के थ्रेड्स.नेट सर्च करने पर इर्रेलेवेंट रिजल्ट मिल रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि कंपनी थ्रेड्स की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर काफी चिंतित है। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अभी तक लिंक ब्लॉक करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसको लेकर अहम घोषणा कर सकती है। और पढें: Instagram और Facebook पर बच्चे क्या देखते हैं, अब जान पाएंगे माता-पिता, Meta ने इस टूल्स को किया और ज्यादा एडवांस

कुछ दिन पहले दी कानूनी कार्रवाई करने की धमकी

पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने थ्रेड्स ऐप को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। उनके कवील ने Alex Spiro ने मेटा पर “Copycat App” बनाने का आरोप लगाया था।

वकील का कहना था कि मेटा ने थ्रेड्स को बनाने के लिए ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों को नौकरी पर रखा था। ट्विटर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को सख्ती से लागू करने में सक्षम है। हम मांग करते हैं कि मेटा किसी भी ट्विटर ट्रैड सीक्रेट या अन्य कॉन्फिडेंशियल जानकारी का यूज करना तुरंत बंद करें।

वहीं, कंपनी की नई सीईओ ने ट्वीट कर कहा कि ट्विटर पर हर किसी को बोलने का हक है। आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हिस्ट्री देखने, दुनिया भर में रियल टाइम जानकारी सर्च करने, अपनी राय शेयर करने या दूसरों के बारे में जानने के लिए कर सकते हैं।

यूजर्स ने ही ट्विटर कम्युनिटी को बनाया है और इसे बदला नहीं जा सकता है। यह पब्लिक स्क्वायर है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।