Twitter पर क्रिएटर्स को जल्द विज्ञापन के बदले मिलेंगे पैसे, मस्क ने किया कंफर्म
Elon Musk ने कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर अहम घोषणा की है। मस्क का कहना है कि आने वाले हफ्तों में क्रिएटर्स को उनके रिप्लाई में दिखने वाले विज्ञापन के बदले पैसे मिलेंगे।
Published By: ajay verma | Published: Jun 10, 2023, 11:07 AM (IST)
हाइलाइट
- Elon Musk ने कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर अहम घोषणा की है।
- वेरिफाइड क्रिएटर्स को अब रिप्लाई में दिखने वाले ऐड के बदले पैसे मिलेंगे।
- कंपनी ने हाल ही में ट्वीट एडिट करने की समय सीमा बढ़ाई थी।
ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इस साल अप्रैल में ट्विटर वेरिफाइड अकाउंट्स को प्रायरिटी देने के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मॉनिटाइजेशन व सब्सक्रिप्शन सेवा का ऐलान किया था। अब मस्क ने दोबारा कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर अहम अनाउंसमेंट की है।
ट्विटर पर विज्ञापन से होगी कमाई
एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि आने वाले हफ्तों में कंटेंट क्रिएटर्स को उनके ट्वीट रिप्लाई में दिखने वाले ऐड (विज्ञापन) के बदले पैसे दिए जाएंगे। यह पेमेंट उन ही यूजर को दी जाएगी, जिनके अकाउंट वेरिफाइड होंगे। इसके लिए 5 मिलियन डॉलर की राशि तय की गई है। इसके अलावा, मस्क अपकमिंग फीचर से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
चल रही है इस फीचर की टेस्टिंग
ट्विटर इस वक्त अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर प्लेटफॉर्म पर फेक वीडियो और फोटो को आसानी से पहचान सकेंगे। कंपनी ट्वीट कर बताया कि नोट्स फॉर मीडिया फीचर को लाने की तैयारी चल रही है। इस फीचर से प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी देने वाली इमेज व वीडियो को हटाने में मदद मिलेगी।
हाल ही में बढ़ाई ट्वीट एडिट करने की समय सीमा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने हाल ही में ट्वीट एडिट करने की समय सीमा बढ़ाई है। इस अपडेशन के बाद अब यूजर अपने ट्वीट को 30 मिनट की बजाय 1 घंटे के भीतर एडिट कर सकते हैं, लेकिन इस सुविधा को अभी तक नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है।
Twitter को मिला नया CEO
बता दें कि पिछले महीने लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) को ट्विटर का नया सीईओ बनाया गया था। लिंडा ने इस पद मिलने की खुशी में ट्वीट कर मस्क का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि मैं आपके विजन से प्रेरित हूं। इस कारोबार को ट्रांसफॉर्म करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
इससे पहले ट्विटर ने अपने लोगो को चेंज किया था। इस बदलाव के बाद यूजर को चिड़िया की जगह डॉगी दिख रहा था। हालांकि, अब कंपनी दोबारा नीली चिड़िया का लोगो वापस ले आई है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।