Threads में आए एक साथ कई फीचर्स, यूजर्स के आएंगे बहुत काम

Threads में एक से बढ़कर एक फीचर ऐड हुए हैं। यूजर्स इनकी मदद से प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में मीडिया अटैचमैंट को कॉपी करके पेस्ट कर सकते हैं। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट ऐड करने की सुविधा मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Nov 03, 2023, 04:13 PM (IST)

Threads जब से लॉन्च हुआ है, तब से लेकर अब तक इस प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फीचर जोड़े गए हैं। इनमें GIF और Polls जैसे फीचर्स शामिल हैं। अब Meta ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में कॉपी एंड पेस्ट और मल्टीपल पोस्ट ऑप्शन को ऐड किया है। इनसे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। माना जा रहा है कि इन फीचर्स को X(Twitter) को टक्कर देने और यूजरबेस बढ़ाने के लिए रिलीज किया गया है। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

इन यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर

इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri ने Threads के नए फीचर्स की घोषणा की है। यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अब मीडिया अटैचमेंट को कॉपी करके पेस्ट कर पाएंगे। इन अटैचमेंट को ड्रैग भी कर सकेंगे। इसके अलावा, यूजर्स को पब्लिश करने से पहले एक साथ कई पोस्ट ऐड करने की सुविधा मिलेगी। और पढें: Meta ने लॉन्च किया नया AI इमेज जनरेटर, लेकिन फीचर आते ही शुरू हुआ विवाद

इन फीचर्स को वेब यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इन सुविधाओं को मोबाइल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप

एडम मोसेरी ने बताया कि यूजर्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लाइक बटन पर टैप करके कोट्स देख सकते हैं। इससे वेब यूजर्स के लिए चल रही चर्चा में शामिल होना काफी आसान होगा। इन फीचर्स को जल्द ही वेब यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया जाएगा।

इस फीचर की चल रही टेस्टिंग

टेक जाइंट मेटा (Meta) इस वक्त Account Deletion फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने से यूजर्स बिना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किए थ्रेड्स अकाउंट को डिलीट कर पाएंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में थ्रेड्स अकाउंट डिलीट करने के लिए Instagram अकाउंट को डिलीट करना पड़ता है। हालांकि, Account Deletion के आने से थ्रेड्स अकाउंट रिमूव करना काफी आसान हो जाएगा।

अब तक आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फीचर को अगले महीने दिसंबर में रिलीज किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।

पिछले महीने लॉन्च हुई यह सुविधा

अक्टूबर में यूजर्स की भारी डिमांड को ध्यान में रखकर थ्रेड्स में एडिट बटन को जोड़ा गया था। इस फीचर के जरिए आप किसी भी पोस्ट को आसानी से एडिट कर सकते हैं। पोस्ट एडिट करने के लिए केवल पांच मिनट का समय मिलता है। यह फीचर भी वेब यूजर्स के लिए अवेलेबल है।

जुलाई में लॉन्च हुआ Threads

आखिर में आपको बताते चलें कि मेटा ने इस साल जुलाई में थ्रेड्स ऐप को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के कुछ समय बाद यह ऐप यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हुआ। हालांकि, पिछले दो से तीन महीनों में इसके यूजरबेस में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।