Instagram यूजर्स के लिए आया Blend फीचर, देखने को मिलेगी कस्टम रील फीड

Instagram Blend फीचर रिलीज हो गया है। इस फीचर के आने से यूजर्स को कस्टमाइज रील फीड देखने को मिलेगी। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Apr 18, 2025, 02:47 PM (IST)

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर Blend लॉन्च कर दिया है। इस फीचर के जरिए कस्टम रील फीड बनाकर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर की जा सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि रील फीड पूरी तरह से पर्सनलाइस्ड होती है। इसके लिए यह सुविधा कंपनी के एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती है। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

क्या है Blend फीचर ?

इंस्टाग्राम के मुताबिक, Blend फीचर डायरेक्ट मैसेज (DM) की तरह है। इसके लिए अन्य यूजर्स को इनवाइट भेजना पड़ता है। यदि यूजर इनवाइट स्वीकार कर लेते हैं, तो उन्हें दोनों यूजर की देखी गई रील के आधार पर कस्टमाइज रील देखने को मिलती हैं। और पढें: Instagram Reels से बनाएं Animated Stickers, जानें कैसे

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया का ब्लेंड में जुड़ने के लिए इनवाइट को एक्सेप्ट करना पड़ता है। इसमें शामिल होने वाले यूजर को उनकी और उनको जोड़ने वाले यूजर द्वारा देखी गई रील के आधार पर बनाई गई फीड मिलती है। इस दौरान रील के साथ यह भी जानकारी मिलती है कि रील किसके लिए सजेस्ट की गई है।

कहां मिलेगी नई सुविधा

ब्लेंड में जुड़ने पर आपको अपनी चैट विंडो में ऑडियो और वीडियो कॉल बटन के बगल में ब्लेंड आइकन दिखाई देगा। यहां पर कस्टामाइज रील फीड देखने को मिलती हैं। आप रिमूव बटन पर प्रेस करके ब्लेंड से बाहर भी निकल सकते हैं।

आपको बताते चलें कि इंस्टाग्राम ने इस साल की शुरुआत में मैसेज ट्रांसलेशन फीचर रोलआउट किया था। इसके लिए 99 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का मानना है कि इस फीचर के आने से विभिन्न जगहों पर रह रहे लोग आपस में बातचीत कर सकेंगे। इससे यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन बेहतर होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।