Google ने इन यूजर्स के लिए रिलीज किया Magic Compose टूल, मैसेज लिखने में करता है मदद

Google ने गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए मैजिक कंपोज टूल को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर अलग-अलग स्टाइल और टोन में मैसेज भेज पाएंगे।

Published By: ajay verma | Published: May 27, 2023, 01:38 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google ने टेस्टिंग के लिए Magic Compose टूल को रोलआउट किया है।
  • यह खास फीचर गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
  • इस टूल की I/O 2023 इवेंट में घोषणा की गई थी।

Google ने कुछ दिन पहले I/O 2023 इवेंट में Magic Compose फीचर को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस सुविधा को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर AI टेक्नोलॉजी से लैस है और यह यूजर की मैसेज लिखने में मदद करता है। कंपनी का मानना है कि इस फीचर के आने से यूजर के लिए मैसेज भेजना आसान हो जाएगा और यह टूल यूजर के बहुत काम आएगा। और पढें: क्या Google सच में हुआ डाउन? कुछ लोगों को Search पर दिखा ‘Server Error’

चल रही है टेस्टिंग

गूगल ने बताया कि मैजिक कंपोज टूल को अभी टेस्टिंग के लिए पेश किया गया है। यह फीचर गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए है। इस टूल की मदद से यूजर अपने मैसेज को अलग-अलग टोन और स्टाइल में लिखकर सेंड कर सकेंगे। इस फीचर को ऐप की सेटिंग में जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। और पढें: Google के नए सिस्टम ने बढ़ाई AI बॉट्स की टेंशन, पहले QR Code स्कैन होगा, तभी खुलेगी वेबसाइट!

ऐसे इस्तेमाल करें Magic Compose टूल

  • गूगल मैसेज ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद RCS कन्वर्सेशन ओपन करें।
  • मैसेज सजेशन पर क्लिक करें।
  • Magic Compose फीचर इस्तेमाल करने के लिए ट्राई इट पर टैप करें।
  • इतना करने के बाद Rewrite सजेशन पर टैप करें।
  • यहां से अपनी पसंद का कोई भी सजेशन पिक करके सेंड कर दें।

नोट : यूजर को मैसेज सजेशन को एडिट करने की सुविधा मिलती है। यूजर अपने हिसाब से सजेशन को एडिट करके किसी को भी भेज सकते हैं। और पढें: 2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम

कब तक रोलआउट होगा यह फीचर

अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो स्टेबल यूजर्स को मैजिक टूल मिलने में अभी समय है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस टूल को इस साल के अंत तक सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

रिलीज हुआ यह फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक कंपनी गूगल ने इस महीने की शुरुआत में मैसेज ऐप के लिए सेंड फोटो फास्टर फीचर रोलआउट किया था। यह सुविधा इमेज के साइज को 60 प्रतिशत छोटा करके उसे तेजी से भेजती है। इस फीचर से सबसे ज्यादा उन यूजर्स को फायदा हुआ है, जिनके डिवाइस की स्टोरेज कम है और जो कम समय में ज्यादा फोटो भेजना चाहते हैं।

यह फीचर अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इस टूल को जल्द सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। इससे पहले कंपनी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट किया था। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अब प्रोफाइल फोटो लगाने की सुविधा मिली। ये डीपी मैसेज कन्वर्सेशन के टॉप में दिखाई देती हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।