Google Messages में जल्द आएगा नया फीचर, RCS चैट्स की पहचान करना होगा आसान

Google Messages में जल्द नया फीचर आने वाला है, जिससे यूजर्स RCS मैसेज को आसानी से पहचान सकेंगे और उन चैट्स को मेन मैसेज लिस्ट में देख पाएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jun 25, 2023, 10:11 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google Messages में जल्द बैज फीचर आने वाला है।
  • यूजर्स RCS मैसेज को आसानी से पहचान सकेंगे।
  • इस सुविधा की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है।

RCS मैसेजिंग Google Messages का अहम हिस्सा है। इस सुविधा को साल 2019 में यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था। तब से लेकर अब तक आरसीएस में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हुआ है। अब कंपनी इस फीचर में नया बैज जोड़ने वाली है, जो आरसीएस चैट्स को हाइलाइट करेगा और इसकी मदद से यूजर्स मेन मैसेज लिस्ट में इन चैट्स को देख पाएंगे। और पढें: Samsung यूजर्स के लिए जरूरी खबर, कंपनी जुलाई 2026 के बाद बंद कर देगी अपना Messages App

RCS मैसेज को करेगा हाइलाइट

एंड्रॉइड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल का नया बैज फीचर RCS एनेबल्ड चैट को हाइलाइट करेगा, जिससे यूजर इन चैट्स को मेन मैसेज की लिस्ट में देख पाएंगे। इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर आरसीएस मैसेज सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चैट्स को आसानी से पहचाना जा सकेगा। इससे उनके समय की बचत भी होगी। रिपोर्ट में बताया गया कि यूजर बैज के रंग को अपने एंड्रॉइड फोन के डिफॉल्ट कलर के हिसाब से बदल सकेंगे। और पढें: Google Messages पर अब भेज सकेंगे अपनी लाइव-लोकेशन, बहुत आसान है तरीका

बीटा वर्जन के लिए हुआ रिलीज

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बैज फीचर को टेस्टिंग के लिए बीटा वर्जन के लिए रिलीज किया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस सुविधा को आने वाले महीनों में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। और पढें: Google ने नवंबर के लिए जारी किया नया Pixel Drop अपडेट, यूजर्स को मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

जल्द मिलेगा वॉइस फीचर

टेक जाइंट गूगल इस वक्त बैज के अलावा मैसेज ऐप में वॉइस फीचर ऐड करने की योजना बना रहा है। यह अपकमिंग फीचर यूजर्स को ऐप में गोल आइकन में दिखाई देगा, जहां से यूजर अपना मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे।

हाल ही में हटाया यह फीचर

कंपनी ने हाल ही में मैसेज प्लेटफॉर्म की होम स्क्रीन से नेविगेशन ड्रॉअर को हटाया था। इसकी जगह कंपनी ने लोगो को लगा दिया था।

पिछले महीने लॉन्च किया यह फीचर

आपकी जानकारी के लिए याद दिला दें कि गूगल ने कुछ दिन पहले मैसेज ऐप में नया फीचर जोड़ा था। इसका नाम सेंड फोटो फास्टर है। यह सुविधा फोटो को तेजी से भेजने में मदद करती है। कंपनी ने कहा कि यह फीचर फोटो के साइज को 60 प्रतिशत छोटा करके उसे तेजी से भेजता है। यह फीचर उन यूजर्स के सबसे ज्यादा काम आएगा, जिनके फोन की स्टोरेज कम है और जो कम समय में ज्यादा तस्वीरें भेजना चाहते हैं।

सेंड फोटो फास्टर फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। उम्मीद है कि इस सुविधा को जल्द ही दुनियाभर के यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।