Google Maps में आया काम का AI फीचर, बदल जाएगा नेविगेट करने का अंदाज
Google Maps अपग्रेड हो गया है। इस नेविगेशन प्लेटफॉर्म में Gemini से लैस Ask Maps फीचर को जोड़ा है। इसके जरिए ट्रिप प्लान किया जा सकता है। साथ ही, ट्रैफिक व सड़क की रियल-टाइम स्थिति के बारे में जाना जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Mar 13, 2026, 11:04 AM (IST)
Google ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर Google Maps में नया फीचर Ask Maps जोड़ा है। यह फीचर Gemini AI से लैस है। इस टूल के माध्यम से यूजर्स किसी जगह पर जाने से पहले उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं, जिसका जवाब पूरी डिटेल के साथ मिलेगा। कंपनी का मानना है कि यह फीचर सही और सटीक जानकारी देने में सक्षम है। इसके आने से गूगल मैप्स का इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले अब ज्यादा आसान हो जाएगा। यह यूजर्स के बहुत काम आएगा। इससे पहले कंपनी ने गूगल क्रोम में जेमिनी का सपोर्ट दिया था। वहां, यह सुविधा Ask Gemini नाम से उपलब्ध है।
गूगल के मुताबिक, Google Gemini वाला Ask Maps काम का फीचर है। यह पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स देने में सक्षम है। इसके जरिए सफर की सही प्लानिंग आसानी से की जा सकती है। इसकी खूबी है कि यह 30 करोड़ से ज्यादा लोकेशन को एनालाइज करके सही एवं सटीक जानकारी प्रदान करता है।
कैसे करें Ask Maps फीचर का उपयोग ?
गूगल मैप्स के आस्क मैप्स फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको मैप्स में जाना होगा और आस्क मैप्स पर टैप करना होगा। इसके बाद आप लिखकर या बोलकर अपने सवाल पूछ सकते हैं। इससे आप ट्रैफिक व सड़क की रियल-टाइम स्थिति और अनुमानित यात्रा का समय जान सकते हैं। इसके साथ आपको रास्ते में आने वाले पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट की जानकारी भी मिलेगी।
इस फीचर का उपयोग सिर्फ रास्ता खोजने के लिए नहीं बल्कि ट्रिप प्लान करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके जरिए आप अपनी छुट्टी के अनुसार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह आपको डेटा और फीडबैक मॉनिटर करके सही जगह बताएगा।
नेविगेशन में हुआ बदलाव
कंपनी नेविगेशन को सुगम बनाने के लिए इमर्सिव नेविगेशन फीचर को एड किया है। इससे आपको प्लेटफॉर्म पर 3डी व्यू में रास्ते दिखाई देंगे। इसमें सड़क और बिल्डिंग के लिए अलग से साइन देखने को मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि इसे स्ट्रीट व्यू और एरियल फोटो के डेटा की मदद से बनाया गया है। इससे नेविगेट करना बहुत आसान हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।