Google Maps में जल्द आएगा नया फीचर, यूजर्स को हाल ही में विजिट की गई जगहों की मिलेगी जानकारी

Google Maps में जल्द नया साइडबार आने वाला है। इस फीचर की माध्यम से वेब यूजर उन जगहों की जानकारी मिलेगी, जहां वह हाल ही में गए थे। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 20, 2023, 01:53 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Maps में जल्द नया साइडबार आने वाला है।
  • यूजर्स को हाल ही में विजिट की गई जगहों की जानकारी मिलेगी।
  • इससे पहले Immersive View फीचर पेश किया था।

टेक जाइंट Google ने पिछले कई महीनों में अपने यूजर्स की सुविधा के लिए Maps नेविगेशन सर्विस में कई फीचर्स ऐड किए हैं। इनमें रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट्स और हैंडफ्री जैसे फीचर शामिल हैं। अब कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर नया साइडबार जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स उस डेस्टिनेशन की जानकारी मिलेगी, जहां वह हाल ही गए थे। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

गूगल का नया फीचर

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इस वक्त एक साइडबार पर काम कर रहा है, जो आने वाले दिनों में Google Maps के वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसमें यूजर्स को दो टैब मिलेंगे, जिनमें एक 'सेव्ड' और दूसरा 'Recent' प्लेस होगा। इसमें उन जगहों की जानकारी स्टोर होगी, जहां यूजर्स ने हाल ही में विजिट किया था। और पढें: Google Maps में आया काम का AI फीचर, बदल जाएगा नेविगेट करने का अंदाज

इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स को पुरानी जगह पर जाने के लिए बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद ही कि साइबार फीचर को आने वाले दिनों में सभी स्टेबल वेब यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा

चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल के नए साइडबार फीचर को चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलाउट किया गया है। इस सुविधा पर काम चल रहा है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि साइडबार को वेब के अलावा आईपैड और एंड्रॉइड टैबलेट्स के लिए भी रिलीज किया जाएगा।

फरवरी में लॉन्च हुआ यह फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने फरवरी में नेविगेशन सर्विस मैप्स में Immersive View फीचर को जोड़ा था। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी जगह पर जाने से पहले उसका एक्सपीरियंस कर सकते हैं। साथ ही, यूजर उस डेस्टिनेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक और कंप्यूटर विजन की मदद से वर्चुअल वर्ल्ड तैयार करता है, जिससे यूजर किसी भी जगह को जाने से पहले देख सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल लंदन, लॉस एंजालिस, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो में अवेलेबल है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।