Google Docs में आया नया फीचर, यूजर ऐप में देख सकेंगे थर्ड-पार्टी ऐप का डेटा
Google Docs में स्मार्ट चिप्स नाम के फीचर को जोड़ा गया है। इस नई सुविधा के आने से अब यूजर इस ही ऐप पर थर्ड-पार्टी ऐप के डेटा को देख सकेंगे।
Published By: ajay verma | Published: Jun 18, 2023, 04:04 PM (IST)
हाइलाइट
- Google Docs में स्मार्ट चिप्स फीचर को ऐड किया गया है।
- यूजर प्लेटफॉर्म पर थर्ड पार्टी ऐप के डेटा को देख सकते हैं।
- गूगल ने पिछले साल इस फीचर की अनाउंसमेंट की थी।
Google ने Docs ऐप को सुविधाजनक बनाने के लिए नया फीचर ऐड किया है, जिसका नाम 'Smart Chips' है। इस सुविधा के आने से अब यूजर्स प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टी ऐप के डेटा को देख सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल स्मार्ट चिप्स फीचर की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि, अब इसे सभी के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
Smart Chips Feature
गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक, स्मार्ट चिप्स फीचर के लिए कंपनी ने Atlassian, Figma समेत कई थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म से हाथ मिलाया है। यूजर इस सुविधा के जरिए गूगल डॉक्स में थर्ड-पार्टी डेटा को देखने के साथ स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा, सहयोगियों को भी डेटा चेक करने की सुविधा मिलेगी।
कंपनी का कहना है कि इस फीचर के आने से यूजर्स को एक जगह सारा डेटा मिलेगा, जिससे वह तेजी से अपने काम निपटा सकेंगे और उन्हें डेटा देखने के लिए अलग-अलग ऐप में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऐसे करें नए फीचर का इस्तेमाल
- स्मार्ट चिप्स फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को गूगल वर्कस्पेस मार्केटप्लेस से पार्टनर ऐड-ऑन को इंस्टॉल करना होगा।
- डेटा के लिए थर्ड-पार्टी ऐप से लिंक कॉपी करके डॉक्स में पेस्ट करें।
- अब टैब ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टी ऐप डेटा दिखना शुरू हो जाएगा।
काम की बात
आप तभी स्मार्ट चिप्स क्रिएट और इस्तेमाल कर पाएंगे, जब डेवलपर ने इसे उस एप्लिकेशन के लिए के लिए सक्षम किया हो। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपके एडमिनिस्ट्रेटर ने विशिष्ट ऐड-ऑन इंस्टॉल करने के अनुमति दी है या नहीं।
इन यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर
कंपनी ने कहा कि गूगल स्मार्ट चिप्स फीचर गूगल वर्कस्पेस कस्टमर्स और पर्सनल गूगल अकाउंट यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इससे पहले सुविधा को कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया था।
Passkey फीचर किया रोलआउट
आपको बता दें कि टेक जाइंट गूगल ने इस महीने की शुरुआत में पासकी फीचर को रोलआउट किया था। इस फीचर के जरिए यूजर पिन, फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक के जरिए किसी भी ऐप या वेबसाइट में लॉग-इन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार आईडी और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंपनी ने लॉन्च के दौरान कहा कि यह फीचर वेरिफिकेशन के लिए एक नए विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है। यह सुविधा उन यूजर्स के बहुत काम आएगी, जो अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। फिलहाल, पासकी फीचर चुनिंदा बीटा टेस्टर्स और गूगल क्लाउड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।