Google Chat में आया नया फीचर, चैटिंग के दौरान आसानी सर्च कर सकेंगे फोटो और वीडियो

Google Chat में नया मीडिया व्यूअर फीचर जोड़ा गया है। इस सुविधा के आने से अब यूजर चैटिंग के दौरान आसानी से मीडिया फाइल सर्च कर सकेंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jul 17, 2023, 04:44 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Chat में नया मीडिया व्यूअर फीचर जुड़ा है।
  • अब ऐप में मीडिया थंबनेल फुल स्क्रीन में तेजी से ओपन होंगे।
  • यूजर चैटिंग के दौरान आसानी से मीडिया फाइल सर्च कर सकेंगे।

टेक जाइंट Google ने अपने चैटिंग प्लेटफॉर्म Google Chat में नया मीडिया व्यूअर ऐड किया है। इस फीचर के आने से अब ऐप में मीडिया थंबनेल फुल स्क्रीन में तेजी से खुलेंगे और प्लेबैक की स्पीड भी बढ़ेगी। यूजर्स चैटिंग के दौरान आसानी से मीडिया फाइल सर्च कर सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से यूजर्स का मीडिया ब्राउजिंग अनुभव बेहतर होगा। और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो

इन यूजर्स को मिलेगा नया मीडिया व्यूअर

गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल चैट में नए मीडिया व्यूअर फीचर को जोड़ा गया है। इससे यूजर्स के लिए चैटिंग के दौरान फोटो और वीडियो सर्च करना बहुत आसान हो जाएगा। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी इस सुविधा को आने वाले दिनों में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए जारी करेगी। और पढें: Google Pixel 11 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

टाइमआउट की समय सीमा बढ़ी

आमतौर पर कनेक्टेड शीट में टाइमआउट पांच मिनट से अधिक समय लेने वाली किसी भी क्वेरी को टाइमआउट कर देता है। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि कंपनी ने टाइमआउट की समय सीमा को पांच मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया है। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स को अब मुश्किल क्वेरी को हल करने में ज्यादा समय मिलेगा। और पढें: कोर्ट रिकॉर्डिंग मामले पर Google ने दिल्ली हाईकोर्ट से क्या कहा? जानें पूरा मामला

गूगल चैट में जल्द आएंगे ये फीचर

आपको बता दें कि गूगल ने इस महीने की शुरुआत में गूगल चैट में आने वाले सात नए फीचर्स का ऐलान किया था। इनमें Smart Compose से लेकर Add Apps तक शामिल हैं। सबसे पहले स्मार्ट कंपोज की बात करें, तो यूजर इसकी मदद से एरर फ्री मैसेज लिखकर सेंड कर सकेंगे। साथ ही, ऐप में मैसेज सजेशन भी मिलेगा। मैसेज एडिटिंग की मदद से आसानी से मैसेज को एडिट कर पाएंगे।

मैसेज कोट: इस सुविधा को ग्रुप मैसेज के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर ग्रुप में आए किसी भी संदेश को कोट करके उसका रिप्लाई दे सकेंगे।

रीड रिसिप्ट: रीड रिसिप्ट फीचर के आने से यूजर्स को पता चल जाएगा कि उनके मैसेज को किस-किस ने पढ़ा है। साथ ही, यूजर्स को मैसेज के नीचे पढ़ने वाले का अवतार भी दिखाई देगा।

डायरेक्ट लिंकिंग: गूगल चैट यूजर्स को ऐप में जल्द लिंक शेयर करने की सुविधा मिलेगी। वह इस फीचर के जरिए किसी भी मैसेज को हाइपर लिंक भी कर सकेंगे। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर ऐप ऐड करने का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

फीचर्स पर चल रहा काम

ऊपर बताए गए सभी फीचर की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इन सभी नए फीचर्स को इस महीने के अंत या फिर अगले महीने की शुरुआत में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।