जल्द बदलने वाला है Twitter का लोगो, Elon Musk ने दिया हिंट

Elon Musk ने इस अप्रैल में ट्विटर का लोगो बदला था, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा बर्ड को दोबारा लोगो लगा दिया था। अब एक बार फिर मस्क ने लोगो बदलने को लेकर हिंट दिया है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 23, 2023, 01:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter का लोगो जल्द बदलने वाला है।
  • एलन मस्क ने रूमर्ड लोगो की तस्वीर साझा की है।
  • मस्क ने इस साल अप्रैल में ट्विटर का लोगो बदला था।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने इस साल अप्रैल में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) का लोगो बदला था। इस लोगो में बर्ड की जगह डॉगी को लगाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद डॉगी को हटाकर दोबारा बर्ड का लोगो लगा दिया था। हालांकि, अब मस्क ने एक बार फिर से ट्वीट कर लोगो बदलने का हिंट दिया है। और पढें: X का नया ऑटो ट्रांसलेशन फीचर क्या है और यूजर्स को कैसे फायदा मिलेगा?

जल्द बदलेगा Twitter का लोगो

मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे। और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू

इसके बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा कि यदि आज रात एक अच्छा एक्स लोगो मिलता है, तो हम कल उसे ग्लोबली लाइव कर देंगे। और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा

एलन मस्क ने X का GIF भी शेयर किया है, जिससे कंपनी का लोगो माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अभी तक लोगो को बदलने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

मैसेज भेजने की लिमिट होगी तय

ट्विटर ने हाल ही में अनवेरिफाइड यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज यानी DM की लिमिट जल्द तय करने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह कदम प्लेटफॉर्म पर बढ़ते स्पैम मैसेज को रोकने के लिए उठाया है। इससे पहले ट्विटर ने स्पैम मैसेज पर रोक लगाने के लिए Message Request फीचर को ऐड किया था।

पोस्ट पढ़ने पर भी लगी लिमिट

सोशल मीडिया ऐप ट्विटर ने मैसेज लिमिट सेट करने से पहले पोस्ट देखने की सीमा तय की थी। कंपनी के मुताबिक, वेरिफाइड अकाउंट यूजर एक दिन 10,000 पोस्ट तक पढ़ पाएंगे, जबकि अनवेरिफाइड अकाउंट होल्डर को रोजाना 1000 पोस्ट और नए अनवेरिफाइड यूजर्स को 500 पोस्ट पढ़ने को मिलेंगी।

इस फीचर पर चल रहा काम

आपको बता दें कि ट्विटर ने 2022 में नोट्स फीचर को ट्रायल के लिए रोलआउट किया था। इस फीचर के जरिए यूजर प्लेटफॉर्म पर लंबे पोस्ट साझा कर पा रहे थे, लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से इसकी टेस्टिंग रोक दी गई। हालांकि, अब कंपनी इस सुविधा को Articles’ नाम से पेश करने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने साझा की है।

ट्विटर पर जब एक यूजर ने नोट्स फीचर का नाम बदलने से जुड़ा ट्वीट किया, तो उसके जवाब में एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि यह यूजर्स को ट्विटर पर लंबे आर्टिकल पोस्ट करने की सुविधा देगा। आप चाहें तो पूरी बुक भी पब्लिश कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।