Hyundai Exter Review: फीचर्स से भरपूर, आकर्षक और परिवार के लिए सुरक्षित

Hyundai Exter को जयपुर की सड़कों पर चलाने के बाद हमारी क्या राय है आपको इस रिव्यू में विस्तार से पता चल जाएगा ताकि आपका इस गाड़ी को खरीदने का फैसला आसान हो सके।

Edited by Ankit.dubey
Published: Jul 31, 2023 12:07 PM

Hyundai Exter Review - नई हुंडई एक्सटर को हमने जयपुर की सड़कों पर चलाया और 4-मीटर से छोटी इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को सड़कों पर चलते हुए लोगों ने वाकई मुड-मुड कर देखा है। सेगमेंट में एक्सटर इकलौती ऐसी गाड़ी है जिसमें फीचर्स और टेक्नोलॉजी की भरमार देखने को मिलती है। इतना ही नहीं इस गाड़ी में रिफाइन्ड इंजन मिलता है जिसमें AMT ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स का भी विकल्प दिया जा रहा है। इस गाड़ी को चलाने के बाद हमारी क्या राय है आपको इस रिव्यू में विस्तार से पता चल जाएगा ताकि आपका इस गाड़ी को खरीदने का फैसला आसान हो सके।