WhatsApp का सीक्रेट फीचर, बस एक टैप में कर पाएंगे वीडियो मैसेज

WhatsApp में अब यूजर्स वॉयस मैसेज के साथ-साथ वीडियो मैसेज भी भेज सकते हैं। यूजर्स के लिए एक नया फीचर आया है। यह वॉयस मैसेज की तरह काम करता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 21, 2023, 05:04 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में 60 सेकेंड लंबा वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  • इस नए फीचर के लिए ऐप में कोई नया बटन या ऑप्शन नहीं दिया गया है।
  • वॉयस मैसेज के आइकन पर क्लिक करके वीडियो मैसेज का ऑप्शन मिलेगा।

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर ला रहा है। हाल में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हास्ट्सऐप ने कई धमाल फीचर्स पेश किए हैं, जिसमें से एक वीडियो मैसेज है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने दोस्तों को वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। पहले Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में केवल वॉयस मैसेज का फीचर मिलता था। हालांकि, अब यूजर्स वीडियो कॉल किए बिना ही वीडियो मैसेज शेयर कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक व्हाट्सऐप का यह नया फीचर यूज नहीं किया है तो परेशान न हों। आद हम यहां इसका यूज करने का पूरा तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning

WhatsApp के वीडियो मैसेज फीचर का ऐसे करें यूज

WhatsApp के वीडियो मैसेज फीचर के जरिए यूजर्स 60 सेकेंड तक का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड

वीडियो मैसेज रियल टाइम पर 60 सेकंड में यूजर्स को अपनी भावनाएं दूसरों के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। वीडियो मैसेज फीचर के लिए ऐप में कोई नया या अलग बटन नहीं मिलता है। वॉयस मैसेज के लिए मिल रहे आइकन पर क्लिक करके ही वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा। पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp का पूरा मजा लेना है? पहले बदलें ये 7 जरूरी सेटिंग्स

  • इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन में व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर लें।
  • अब ऐप ओपन करें। फिर उस चैट को खोलें, जिसे वीडियो मैसेज भेजना चाहते हैं।
  • फिर टेक्स्ट बार के राइट साइड में आपको वॉयस मैसेज भेजने के लिए एक माइक का आइकन दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही वहां वीडियो आइकन आ जाएगा।
  • अब उसे होल्ड करके 60 सेकंड तक की लंबी वीडियो बना लें।
  • अगर आप पूरे 60 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो रिकॉर्ड होने के बाद लेफ्ट साइड में डिलीट का ऑप्शन आएगा।
  • यह फीचर बिल्कुल वॉयस मैसेज फीचर की तरह काम करता है।

अब आपको बार-बार वीडियो कॉल करने की जरूरत नहीं है। आप छोटे-छोटे वीडियो मैसेज करके भी अपने व्हाट्सऐप चैटिंग के मजे को दोगुना कर सकते हैं। इसे यूज करना भी बहुत आसान है। कंपनी आगे आने वाले समय में भी ऐसे और भी कई फीचर्स पेश कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।