WhatsApp में वीडियो कॉल पर यूज करें Filter and Backgrounds, जानें पूरा प्रोसेस

WhatsApp में Filter और backgrounds फीचर आया है। इसकी मदद से वीडियो कॉल के दौरान आप कई फिल्टर और बैकग्राउंड का यूज कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 09, 2024, 03:39 PM (IST)

WhatsApp में लगातार कई नए फीचर्स आ रहे हैं। हाल ही में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए Filters और Background की घोषणा की थी। अब आखिरकार इस फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। अब इंस्टाग्राम की तरह ही व्हाट्सऐप पर भी वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स को फिल्टर्स और बैकग्राउंड का यूज कर सकते हैं। इन फिल्टर्स और बैकग्राउंड का यूज करना बहुत आसान है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp में ऐसे यूज करें Filters and Backgrounds

WhatsApp में Filters and Backgrounds का यूज करने के लिए आपको वीडियो कॉल के दौरान ही स्क्रीन पर ही फिल्टर्स और बैकग्राउंड के लिए ऑप्शन दिखेगा। अब आप Zoom और Google Meet की तरह वीडियो कॉल पर अपना बैकग्राउंड बदल सकता है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कैसे करें filters and backgrounds?

  • इस फीचर का यूज करने के लिए आपको अपने डिवाइस पर व्हाट्सऐप ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आप कॉल सेक्शन या फिर चैट में जाकर किसी कॉन्टैक्ट को कॉल लगानी होगी।
  • इसके बाद अब कॉल स्क्रीन पर आ रहे पॉप-अप फ्रेम (जहां आपकी फोटो दिखती है) पर Filters के लिए करना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे फिल्टर्स आ जाएंगे।
  • आप उन पर क्लिक करके अपनी पसंद के अनुसार कोई भी फिल्टर लगा सकते हैं।
  • Filters के साथ ही Backgrounds का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आप अपना बैकग्राउंट भी बदल सकते हैं।
  • बैकग्राउंड के लिए कैफे और लाइब्रेरी आदि कई ऑप्शन मिल रहे हैं।

Note- ध्यान रखें कि WhatsApp के इस फीचर का यूज मैनें अपने आईफोन में किया है। मैंने कई स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन करके देखा है। अभी किसी एंड्रॉयड फोन में यह फीचर देखने को नहीं मिला है। फीचर को रोल आउट किया जा रहा है। उम्मीद के जल्द इसका यूज सभी यूजर्स कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।