UP Police Constable Admit Card 2024: घर बैठे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें तरीका

UP Police Constable Admit Card 2024: अपकमिंग यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 21, 2024, 09:33 AM (IST)

UP Police Constable Admit Card 2024: UP कांस्टेबल की परीक्षा 23 अगस्त, 2024 को होने वाली है। इस परीक्षा के लिए Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPBPB) ने एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड होना जरूरी है। इसके बिना परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। कांस्टेबल भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड को UPPBPB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का पूरा तरीका जाने बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका

UP Police Constable Admit Card 2024

एडिट कार्ड या फिर हॉल टिकट किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाएंगे। परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार के पास उसका एडमिट कार्ड होना चाहिए। आमौतर पर एडमिट कार्ड परीक्षा के 3-4 दिन पहले जारी कर दिया जाता है। और पढें: Aadhaar PVC Card: मात्र 75 रुपये में घर बैठे बनवाएं ATM जैसा सॉलिड आधार कार्ड, न गलेगा न फटेगा

यूपी पुलिस परक्षी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2024 डाउनलोड आप अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप इसका प्रिंट आउट निकलवा पाएंगे। और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान

  • इसके लिए सबसे पहले आपको UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। या आप यहां सीधा क्लिक करके भी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।
  • इसके बाद आपको कांसटेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको लॉग इन करने के लिए मांगे जा रहे विवरण डालने होंगे।
  • इसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

एडमिट कार्ड में होंगी ये जानकारियां

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की डिटेल मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त, 2024 को आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।