Smartphone Tips: बार-बार हैंग हो रहा है आपका फोन, ये टिप्स कर देंगे समस्या खत्म

Smartphone Tips: कई बार चलते-चलते स्मार्टफोन हैंग होने लगता है। इससे काफी परेशानी होती है। इस समस्या को ठीक करने के लिए नीचे कुछ टिप्स बताए गए हैं।

Published By: ajay verma | Published: Oct 13, 2024, 01:46 PM (IST)

Smartphone Tips: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। अपने दोस्तों से कनेक्ट रहने से लेकर ऑनलाइन खरीदारी व पेमेंट करने तक के लिए हम इसका उपयोग करते हैं। ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण मोबाइल फोन हैंग होने लगता है, जिससे जरूरी मैसेज भेजने और पेमेंट करने जैसे अहम काम होते होते रुक जाते हैं। इससे बहुत परेशानी होती है। इसलिए हम इस आर्टिकल में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे फोन के हैंग होने की समस्या को ठीक किया जा सकेगा। और पढें: Android और iPhone की स्टोरेज हो गई फुल, न हो परेशान, ऐसे करें खाली

Smartphone Tips To Solve Hang Issue

Cache जरूर क्लियर करें

कैशे ज्यादा होने के कारण स्मार्टफोन हैंग करने लगता है। इस समस्या को ठीक करने के लिए सबसे पहले फोन में मौजूद कैशे को डिलीट करें। इसके बाद आपका फोन पहले की तरह तेज काम करने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आप इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट पर जाते हैं, तो कैशे फाइल के रूप में आपके फोन स्टोर हो जाती हैं। इस कारण डिवाइस स्लो हो जाता है। इसे समय-समय पर डिलीट करना बहुत जरूरी है। और पढें: फोन से खींची गई तस्वीरें नहीं आ रही साफ, ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

लाइट ऐप

स्मार्टफोन में हैवी ऐप होने की वजह से भी हैंग की समस्या आती है। इस प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए ऐप के लाइट वर्जन का इस्तेमाल करें। इससे फोन की स्पीड कम नहीं होगी और कभी हैंग भी नहीं होगा। डिवाइस पहले की तरह काम करने लगेगा। और पढें: आपका फोन कभी नहीं होगा Hack, अभी अपनाएं काम के सेफ्टी Tips

ऐप्लिकेशन करें डिलीट

ज्यादा ऐप्लिकेशन होने के कारण भी फोन हैंग होने लगता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए फोन में से उन ऐप को डिलीट करें, जिनका आप बहुत कम उपयोग करते हैं। इससे डिवाइस ठीक हो जाएगा और तेजी से काम करने लगेगा।

Factory रीसेट

आर्टिकल में ऊपर बताए गए सभी टिप्स अपनाने के बाद भी स्मार्टफोन हैंग हो रहा है, तो उसे फैक्टरी रीसेट करें। इससे फोन में सभी तरह की फाइल डिलीट हो जाती हैं और फोन नए हैंडसेट की तरह काम करने लगेगा। ध्यान रखें कि फेक्टरी रीसेट करने से पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप जरूर लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।