Reliance Jio Wrong Recharge: गलत नंबर पर हो गया है रिचार्ज? टेंशन लेने की जरूरत नहीं अब ऐसे पाएं पूरा रिफंड
Jio ने अपने यूजर्स के लिए खास फीचर पेश किया है। इस फीचर के तहत आप गलत नंबर पर रिचार्ज करने के बाद भी रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें पूरा प्रोसेस।
Published By: Manisha | Published: May 05, 2026, 01:42 PM (IST)
Reliance Jio Wrong Recharge: मोबाइल रिचार्ज कराते हुए अक्सर होता है कि हम गलत नंबर पर फोन रिचार्ज कर देते हैं। अभी तक इस गलती को सुधारने का कोई ऑप्शन उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास फीचर निकाला है। इस फीचर के तहत यदि आपने किसी गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो आप तुरंत रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर को Recharge Reversal नाम के साथ पेश किया है। हालांकि, गलत रिचार्ज के रिफंड लेने के लिए आपको देरी नहीं करनी है। कंपनी के मुताबिक, गलत रिचार्ज के रिफंड के लिए आपको 3 घंटे के अंदर-अंदर अप्लाई करना होगा... वरना आप इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे। आइए जानते हैं इस फीचर से जुड़ी सभी डिटेल्स।
Jio ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस खास फीचर की जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक, अगर आपसे गलत नंबर पर कोई रिचार्ज हो गया है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अब आप कुछ ही क्लिक में गलत रिचार्ज को कैंसिल कर सकेंगे और रिचार्ज का रिफंड प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपके पास 3 घंटे होंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि जियो पहली ऐसी कंपनी है, जिसने गलत रिचार्ज पर रिफंड देने का फैसला किया है। Airtel-Vodafone Idea में गलत रिचार्ज नॉन-रिफंडेबल होते हैं।
How to Cancel Your Wrong Jio Recharge
1. सबसे पहले अपने फोन में MyJio App को ओपन करें।
2. इसके बाद "Recharges & History" वाले सेक्शन पर जाएं।
3. प्रीपेड यूजर्स को उस प्लान पर जाना है, जिसे वे कैंसिल करना चाहते हैं। इसके लिए View Details पर क्लिक करें।
4. पोस्टपेड यूजर्स को Invoice History पर जाना होगा। जहां उन्हें "Recharge Transaction History" का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद View Details पर क्लिक करें।
5. यहां आपको Cancel के ऑप्शन पर टैप करना है।
6. इसके बाद Cancel Plan पर क्लिक कर दें।
7. कई लोगों के ऐप में कैंसिल का ऑप्शन तुरंत नहीं दिखाता।
ध्यान देने वाली जरूरी बातें
1. Jio का यह फीचर आप सिर्फ MyJio App से किए रिचार्ज पर ही एक्सेस कर सकेंगे। अगर आपके GPay या अन्य किसी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए रिचार्ज किया है, तो आप इस फीचर का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
2. इसके अलावा, Cancel का ऑप्शन हर किसी को तुरंत नहीं दिखता है। ऐसे में आपको रिचार्ज के 30 मिनट तक का इंतजार करना होगा।
3. साथ ही Cancel का ऑप्शन ऐप पर सिर्फ 3 घंटे तक ही उपलब्ध रहता है। ऐसे में जल्द से जल्द इसे इस्तेमाल करना होगा।
3. अगर आपको Error Message after clicking Cancel का मैसेज दिख रहा है, तो समझ जाइए कि अब आप प्लान को कैंसिल नहीं कर पाएंगे।
रिफंड के ऑप्शन
अगर आप रिफंड के लिए योग्य है, तो ऐप आपसे पूछेगा कि आप रिफंड किस माध्यम से प्राप्त करना चाहेंगे। इसमें ऑप्शम 1 में MyJio Store Credit wallet का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, ऑप्शन 2 में आप UPI व बैंक अकाउंट का चयन भी कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि रिफंड का पैसा अगले 21 दिनों तक आपके पास आएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।