Paytm पर लाइव हुआ Holi Bash ऑफर, जानिए कैसे प्राप्त करें 14000 कैशबैक प्वाइंट

Paytm Holi Bash ऑफर यूजर्स के लिए एक्टिव हो गया है। यूजर्स को 14 हजार कैशबैक प्वाइंट जीतने का मौका मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 07, 2023, 07:30 PM (IST)

हाइलाइट

  • Paytm Holi Bash ऑफर यूजर्स के लिए एक्टिव है।
  • इस ऑफर के तहत यूजर्स को 14 हजार कैशबैक प्वाइंट जीतने का मौका मिलेगा।
  • पेटीएम का यह ऑफर 11 मार्च तक चलेगा।

पेमेंट ऐप Paytm ने अपने यूजर्स की होली (Holi 2023) को खास बनाने के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है, जिसका नाम Paytm Holi Bash’ है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 14 हजार कैशबैक प्वाइंट जीतने का मौका मिलेगा। यह स्पेशल फेस्टिवल ऑफर सीमित समय के लिए है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले भी त्यौहार के मौके पर कई ऑफर पेश कर चुकी है, जिनसे यूजर्स को बहुत फायदा हुआ है। और पढें: Paytm का बड़ा अपडेट, दो नए फीचर्स किए लॉन्च

11 फरवरी तक जारी रहेगा ऑफर

पेटीएम के अनुसार, Paytm Holi Bash ऑफर 11 मार्च तक चलेगा। इस दौरान यूजर्स जब पेटीएम ऐप से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर पेमेंट करेंगे, तो तब उन्हें कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को पेटीएम वॉलेट में मनी ऐड करने, ट्रांसफर करने, मोबाइल रिचार्ज और बिल का भुगतान करने पर भी प्वाइंट प्राप्त कर सकेंगे। और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट

मिलेगा 14 हजार कैशबैक प्वाइंट जीतने का मौका

मोबाइल ऐप पेटीएम ने होली के अवसर पर 9 फेस्टिव कार्ड को पेश किया है। इसमें Holi Splash और सेलिब्रेशन कार्ड्स शामिल हैं। इन सभी कार्ड्स को जमा करने पर यूजर्स 14 हजार तक के पेटीएम कैशबैक प्वाइंट कमा सकेंगे। और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर

कैसे करें Paytm Holi Bash कार्ड ?

  • कार्ड कलेक्ट करने के लिए पेटीएम ऐप में जाएं।
  • अब ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • इसके बाद आपको Paytm CashBack offer सेक्शन दिखाई देगा, उसपर टैप करें।
  • नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  • आपको Play & Win up to 14,000 Cashback Points बैनर दिखाई देगा, उसपर टैप करें।
  • यहां से यूजर्स 9 कार्ड को कलेक्ट कर सकेंगे और रिडीम कर पाएंगे।

नोट: पेटीएम द्वारा जारी किए गए कार्ड 3 दिन तक एक्टिव रहेंगे और चौथे दिन एक्सपायर हो जाएंगे।

पिछले महीने रोलआउट हुआ UPI Lite

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम ने पिछले महीने UPI Lite नाम का फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर की खूबी यह है कि यूजर्स बिना पिन एंटर किए कम राशि को आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे। यूजर्स को यूपीआई लाइट वॉलेट में एक दिन में दो बार 2000 रुपये तक ऐड करने की अनुमति मिलेगी।

कंपनी का मानना है कि इस सुविधा के आने से यूजर्स को बहुत फायदा होगा और यह उस समय सबसे ज्यादा काम आएगा, जब यूजर्स को तेजी से पेमेंट करनी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।