आपका Laptop नहीं हो रहा ऑन, न लें टेंशन, तुरंत अपनाएं काम के Hacks

कई बार Laptop ऑन नहीं होता है, जिससे हमारे सभी काम बीच में फंस जाते हैं। इससे हमें बहुत परेशानी होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ तरीके हैं, जिससे इस समस्या को ठीक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: May 07, 2026, 10:12 AM (IST)

आजकल हम सभी पढ़ाई करने से लेकर ऑफिस का काम करने तक के लिए Laptop का इस्तेमाल करते हैं, जिससे इसकी यूसेज काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस कारण कई बार लैपटॉप हैंग हो जाता है या फिर ऑन ही नहीं होता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस टेक गाइड में कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लैपटॉप में आई इस समस्या को घर बैठे ठीक कर सकते हैं। आइए जानत हैं... और पढें: Laptop खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 7 चीजें

Laptop Fix Hacks

1. पावर बटन करें होल्ड

AI Generated

आपका लैपटॉप सिंगल प्रेस में ऑन नहीं हो रहा है, तो उस बटन को 20 सेकेंड तक दबाकर रखें। इसके बाद उसे छोड़ दें। इससे लैपटॉप ऑन हो जाएगा और पहले की तरह काम करने लगेगा। और पढें: Laptop पर काम को आसान बनाने वाली 7 Multitasking Tricks

2. केबल

AI Generated

कई बार चार्जिंग केबल के सही से कनेक्ट न होने की वजह से लैपटॉप ऑन नहीं होता है। इसलिए सबसे पहले चार्जिंग केबल को चेक करें। अगर यह केबल ठीक से नहीं लगी है, तो उसे लैपटॉप से कनेक्ट कर दें। इससे बैटरी चार्ज होने लगेगी और लैपटॉप ऑन हो जाएगा।

3. पावर सोर्स

AI Generated

लैपटॉप खराब पावर सप्लाई के कारण भी ऑन नहीं होता है। इसलिए सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि जिस पावर सॉकेट में चार्जर कनेक्ट है उसमें बिजली आ रही है या नहीं। यदि नहीं आ रही है, तो चार्जर को दूसरे पावर सॉकेट कनेक्ट करें। इससे लैपटॉप को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी।

4. ओवरहीट

AI Generated

कई बार लैपटॉप ओवरहीट होने की वजह से शट डाउन हो जाता है और ऑन नहीं होता है। इस स्थिति में लैपटॉप के वेंट साफ कर दें और उसे ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद लैपटॉप ऑन हो जाएगा।

5. प्रोफैशनल हेल्प

AI Generated

हमारे ऊपर बताए गए तरीकों से आपका लैपटॉप ऑन नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको टेक्नीशियन की मदद लेनी होगी। आप किसी सर्टिफाइड टेक्नीशियन के पास जाकर अपने लैपटॉप को दिखाएं। ऐसा करने से आपका लैपटॉप ठीक हो जाएगा और स्मूथली काम करने लगेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।