India vs Australia 5th T20 Match Live: आज टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला, फोन पर ऐसे देखें लाइवस्ट्रीमिंग
India vs Australia 5th T20 match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आज आखिरी मुकाबला होगा। इस मैच को आप टीवी के साथ-साथ अपने फोन पर भी लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Published By: Manisha | Published: Dec 03, 2023, 07:37 AM (IST)
हाइलाइट
- T20 सीरीज का आज है आखिरी मुकाबला
- मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी
- मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर की जाएगी
India vs Australia 5th T20 Match Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज रविवार 3 दिसंबर को खेला जाने वाला है। चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की। पांच मैचों की इस सीरीज में अब भारत 3-1 से आगे है। चौथे मैच की जीत के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। हालांकि, आज इस सीरीज का पांचवा मैच दोनों टीमों के बीच होगा। यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। अगर आप इस मैच को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहते, तो जान लें कब और कहां देख सकेंगे मैच की लाइवस्ट्रीमिंग।
India vs Australia 5th T20: Timing and livestreaming details
T20 सीरीज का आखिरी मैच आज 3 दिसंबर रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। मैच की शुरूआत शाम 7 बजे होगी। वहीं टॉस आधे घंटे पहले यानी 6.30 पर होगा। टी20 मैचों की लाइवस्ट्रीमिंग टीवी पर StarSports network चैनल्स पर हो रही है। टीवी के साथ-साथ यूजर्स इस मैच को OTT पर भी इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी की बात करें, तो इसकी स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर की जा रही है।
अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं या फिर आप मैच को टीवी पर नहीं देख पा रहे हैं, तो मैच को ओटीटी के जरिए स्मार्टफोन पर आसानी से स्ट्रीम किया जा सकता है। आइए जानते हैं फोन पर कैसे देखें टी20 मैच लाइव वो भी बिल्कुल फ्री।
How to Watch T20 Match Online
जैसे कि हमने बताया टी20 मैचों की लाइवस्ट्रीमिंग टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही है। मैच को आप अपने लैपटॉप, टैब व फोन पर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले Play store से Jio Cinema ऐप डाउनलोड करनी होगी। अब जरूरी डिटेल्स के साथ ऐप लॉग-इन करें।
ऐप में लॉग-इन होते ही आपको जियोसिनेमा का होमपेज दिखेगा। होमपेज पर T20 मैच का बैनर देखा जा सकता है। तय समयानुसार इस बैनर पर क्लिक करते ही आप मैच को लाइव देख सकेंगे। जियो सिनेमा पर मैच की लाइवस्ट्रीमिंग हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मराठी, भोजपुरी और गुजराती जैसे भाषाओं में की जा रही है। आप अपनी पसंदीदा भाषा में मैच को देख व सुन सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।