India Vs Australia 2nd T20 Live: मोबाइल पर कैसे देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच? जानें यहां
India Vs Australia 2nd T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है। यहां जानें मैच को फोन पर कैसे देखें लाइव? वो भी बिल्कुल फ्री।
Published By: Manisha | Published: Nov 26, 2023, 07:47 AM (IST)
हाइलाइट
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज है दूसरा टी20 मैच
- T20 मैचों को JioCinema पर स्ट्रीम किया जा रहा है
- JioCinema पर फ्री में हो रही मैचों की लाइवस्ट्रीमिंग
India Vs Australia 2nd T20 Live Streaming: World Cup 2023 का बदला भारतीय क्रिकेट टीम टी20 मैचों में लेनी की तैयारी कर रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। वहीं, आज 26 नवंबर को इस सीरीज का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इन मैचों की स्ट्रीमिंग टीवी के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म भी की जा रही है। अगर आप क्रिकेट के डाय-हार्ट फैन हैं और मैच के एक भी पल को मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जान लें कब और कहां-कहां देख सकते हैं टी20 मैच की लाइवस्ट्रीमिंग।
India Vs Australia 2nd T20 Live Streaming
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मैच आज 26 नवंबर रविवार के दिन खेला जाने वाला है। जैसे कि हमने बताया इन मैच को आप टीवी के साथ-साथ OTT पर देख सकेंगे। हालांकि, ICC World Cup 2023 की तरह इन मैचों की स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर नहीं बल्कि JioCinema पर की जा रही है। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस किया जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम निर्णय लेगी कि उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी है या फिर गेंदबाजी।
जैसे कि हमने बताया टी20 मैच को आप टीवी पर लाइव देश सकते है। मैच को स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स व डीडी स्पोर्ट्स चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं और टीवी पर मैच नहीं देख सकते, तो आपके लिए OTT ऑप्शन भी उपलब्ध है। मैच को डिजिटली JioCinema पर स्ट्रीम किया जा रहा है। आप अपने मोबाइल पर जियो सिनेमा के जरिए कहीं भी मैच को लाइव देख सकते हैं।
How to watch India Vs Australia 2nd T20 Live on Phone
अगर आप फोन पर मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको Google Play store से JioCinema ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप इंस्टॉल होने के बाद अकाउंट लॉग-इन करें। ऐप के होम-पेज पर आपको टी20 मैच का बैनर नजर आएगा। आप तय समयानुसार इस बैनर पर क्लिक करके मैच को लाइव देख सकते हैं। खास बात यह है कि जियो सिनेमा ऐप पर टी20 मैच की स्ट्रीमिंग बिल्कुल फ्री हो रही है। इसके लिए आपको अलग से जियो सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।