India Vs Australia 2nd ODI Live: मोबाइल पर ऐसे फ्री में देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच
India Vs Australia 2nd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 24 सितंबर रविवार के दिन One Day International (ODI) सीरीज का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। यहां जानें कब और कहां फ्री देख सकेंगे यह मैच।
Published By: Manisha | Published: Sep 24, 2023, 08:31 AM (IST)
हाइलाइट
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा दूसरा ओडीआई मैच
- पहला मैच 22 सितंबर को खेला गया था
- मैच की लाइवस्ट्रीम Jio Cinema ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी
India Vs Australia 2nd ODI Live Streaming: Asia Cup 2023 जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम One Day International (ODI) सीरीज अपना परचम लहराने वाली है। इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचो की ODI सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 23 सितंबर को मोहाली में खेला गया था। वहीं, आज इस सीरीज का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले की बात करें, तो टीम इंडिया ने 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था। अगर आप क्रिकेट के डाय-हार्ट फैन हैं और इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जान लें कब और कहां फ्री देख सकेंगे IND vs AUS के बीच होन वाला दूसरा ODI मैच।
India Vs Australia 2nd ODI Live Streaming
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला दूसरा ODI मैच आज 24 सितंबर रविवार के दिन आयोजित होगा। जैसे कि हमने बताया इस मैच को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे से होगी। वहीं, टॉस 1 बजे किया जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम निर्णय लेगी कि वह पहले बल्लेबाजी करेंगे या फिर गेंदबाजी। अगर आप टीवी पर मैच को देखना चाहते हैं, तो मैच की लाइवस्ट्रीम स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर की जाएगी।
इसके अलावा, कुछ लोग अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर चले जाते हैं। हालांकि, घर से बाहर भी आप अपने स्मार्टफोन पर मैच को लाइव देख सकते हैं वो भी बिल्कुल फ्री। दरअसल, ODI सीरीज को Jio Cinema पर फ्री स्ट्रीम किया जा रहा है, वो भी बिल्कुल फ्री। आप अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करके मैच फ्री में लाइव देख सकेंगे।
Jio Cinema पर कैसे देखें मैच
1. सबसे पहले अपने एंड्रॉइड या फिर आईफोन में Google Play store या फिर App store से Jio Cinema ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
2. इसके बाद ऐप इस्तेमाल करने के लिए लॉग-इन करें।
3. लॉग-इन करने के बाद आपके जियो सिनेमा ऐप के होम पर ODI मैच का बैनर देखने को मिलेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप मैच को बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकेंगे।
5. इसके अलावा, ऐप में एक स्पोर्ट्स सेक्शन भी मौजूद है, जहां जाकर मैच देख सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।