Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 28, 2025, 11:08 AM (IST)
IND vs PAK Asia Cup Final Live: भारत और पाकिस्तान 41 साल बाद एशिया कप के लिए फाइनल में आमने-सामने खड़े हैं। आज 28 सितंबर को एशिया कप 2025 के लिए दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस साल की शुरुआत दोनों ही देशों के बीच तनाव के साथ शुरू हुई थी, जिसका असर एशिया कप पर भी देखने को मिला। ऐसे में आज का फाइनल महा-मुकाबला कहलाएगा। सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजर आज के फाइनल मुकाबले पर होगी। अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी है और मैच का 1 भी पल मिस नहीं करना चाहते हैं, तो यहां जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच की लाइवस्ट्रीमिंग। और पढें: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच आज, मोबाइल पर यहां देखें Live
भारत और पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2025 का फाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। यह मैच आज 28 सितंबर को रात 8 बजे शुरू होगा। दोनों की टीमों के बीच टॉस आधे घंटे पहले 7.30 बजे किया जाएगा, जिसके बाद टॉस जीतने वाली टीम निर्णय लेगी कि वह पहले बल्लेबाजी करेगी या फिर गेंदबाजी। और पढें: IND vs PAK Live: वर्ल्ड कप के लिए आज भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने, SonyLIV नहीं यहां देखें मैच LIVE
मैच की लाइवस्ट्रीमिंग टीवी पर Sony Sports network पर की जा रही है, जिसमें Sony Sports 1, Sony Sports 3 (Hindi), Sony Sports 4 (Telugu), Sony Sports 4 (Tamil) और Sony Sports 5 आदि शामिल हैं। टीवी के अलावा, आप इस मैच को अपने स्मार्टफोन पर भी लाइव देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLiv ओटीटी ऐप्स पर की जा रही है। और पढें: IND vs PAK Final हो गया मिस? SonyLIV नहीं इस YouTube चैनल पर देखें पूरा मैच बिल्कुल फ्री
सबसे पहले अपने फोन में SonyLIV ऐप डाउनलोड कर लें, जिसके Play Store व App Store से डाउनलोड किया जा सकत है।
इसके बाद अपने फोन नंबर से ऐप पर लॉग-इन कर लें।
अब आपके सामने होम पेज पर Asia Cup 2025 Live का बैनर दिखेगा।
इस बैनर पर क्लिक करके आप 7.30 बजे से मैच को फोन पर लाइव देख सकेंगे, वो भी बिल्कुल फ्री।